फिलीपींस की संसद में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हड़कंप, अफरा-तफरी के बीच सुरक्षा बलों ने परिसर को घेरा

फिलीपींस की संसद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है। आईसीसी वारंट के चलते उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें हेग न भेजने दिया जाए। सीनेट में गोलीबारी की खबर के बीच उन्होंने अपने कार्यालय में शरण ली हुई है।

Security forces surrounded the Philippine Parliament complex amid the chaos after a gunfight erupted
फिलीपींस की संसद में ताबड़तोड़ फायरिंग | Image: AP

फिलीपींस की संसद बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठी। सीनेट में बुधवार को अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोग कवर लेने को कहे गए। यह घटना उस समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा वांछित सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी।

आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के सहयोगी सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा ने ICC ट्रायल से बचने के लिए फायरिंग करवाई। पूर्व राष्ट्रपति के ड्रग वार के प्रमुख कमांडर रहे 64 वर्षीय रोनाल्ड डेला रोजा ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है। 

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों पर उतरें और उन्हें ICC को सौंपे जाने से रोकें। डेला रोजा ने अपने सीनेट कार्यालय में शरण ली हुई है। उन्होंने कहा-

“मैं आपसे अपील करता हूं, कृपया मदद करें। किसी और फिलीपींस नागरिक को हेग (ICC) न ले जाने दें।”

ICC वारंट का मामला

ICC ने नवंबर में जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट सोमवार को सार्वजनिक किया था। इसमें डेला रोजा पर मानवता के विरुद्ध अपराधों (Crimes Against Humanity) का आरोप लगाया गया है। यही आरोप पूर्व राष्ट्रपति पर भी हैं, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल हेग में मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

“ड्रग वॉर” के दौरान हजारों संदिग्ध ड्रग तस्कर मारे गए थे। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से हत्याएं कीं और सबूत छिपाए। वहीं पुलिस इन आरोपों से इनकार करती है और कहती है कि मारे गए सभी लोग हथियारबंद थे और गिरफ्तारी के दौरान प्रतिरोध कर रहे थे।

मौके पर सुरक्षा बल

घटना के समय सीनेट बिल्डिंग के बाहर सैन्यकर्मी तैनात दिखे। कुछ ने असॉल्ट राइफल्स भी संभाल रखी थीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर मीडिया कर्मियों को पीछे हटने को कहा गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Donald Trump China Visit: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप पहुंचे चीन, कल जिनपिंग से मुलाकात में होगा कई मुद्दों पर मंथन

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड