अपडेटेड 24 August 2023 at 23:59 IST

वैगनर चीफ की मौत पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए प्रिगोझिन को क्यों बताया 'टैलेंटेड मैन'?

Putin Reacts On Wagner Chief Death: रूस में बुधवार को हुए हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोग मारे गए थे।

Wagner Chief Yevgeny Prigozhin.
PC: Twitter
Wagner Chief Yevgeny Prigozhin. PC: Twitter | Image: self

Putin Reacts On Wagner Chief Death: रूस में बुधवार (23 अगस्त) को हुए प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान वैगनर चीफ प्रिगोझिन भी विमान में मौजूद थे। प्रिगोझिन ने रूसी सेना के खिलाफ दो महीने पहले बगावत का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से रूसी राष्ट्रपति पुतिन और वैगनर चीफ के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। वहीं, प्रिगोझिन की मौत के बाद अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

खबर में आगे पढ़ें...

  • वैगनर चीफ की मौत पर पुतिन की प्रतिक्रिया
  • एक समय पर पुतिन के करीबी थे प्रिगोझिन
  • वैगनर चीफ के साथ 9 और लोगों की मौत

रूसी राष्ट्रपति ने प्रिगोझिन की मौत पर शोक व्यक्त किया

वैगनर चीफ की मौत के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवेदना व्यक्त की है। रूसी मीडिया से बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा- 'वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्होंने गलतियां कीं।' उन्होंने कहा- 'दुर्घटना की आधिकारिक जांच के नतीजे का इंतजार करना जरूरी है, जिसमें विमान में सवार सभी 10 लोग मारे गए थे। वैगनर समूह ने यूक्रेन में युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया था।'

ये भी पढ़ेंः BRICS में 6 नए सदस्यों के शामिल होने से किसका पलड़ा भारी, क्या भारत को होगा फायदा?

Advertisement

कौन है वैगनर ग्रुप का चीफ येवगेनी प्रिगोझिन?

वैगनर चीफ येवेगेनी प्रिगेझिन ने जून में रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद, वैगनर ग्रुप और रूसी सरकार के बीच समझौता हो गया। इसके बाद प्रिगोझिन रूस से बाहर चला गया था।

रूसी सोशल मीडिया के अनुसार, बीते साल सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रिगोझिन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया कि उसने वैगनर ग्रुप की स्थापना की थी। प्रिगोझिन व्लादिमीर पुतिन का करीबी बताया जाता था। प्रिगोझिन को 1981 में डकैती और हमले का दोषी ठहराया गया। इस मामले में उसे 12 साल जेल की सजा सुनाई गई। मामले में जेल से निकलने के बाद 1990 के करीब उसने सेंट पीटर्सबर्ग में एक रेस्तरां का बिजनेस भी खोला। उसी रेस्तरां के बिजनेस के दौरान प्रिगोझिन की रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात हुई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BRICS समिट में बिग बॉस वाला अवतार! आगे-आगे PM मोदी, पीछे जिनपिंग, देखिए कैसे हुई बात

Published By : Ujjwal Kumar Chaudhary

पब्लिश्ड 24 August 2023 at 23:37 IST