अपडेटेड 1 September 2024 at 22:42 IST
पुतिन ने किम जोंग को स्पेशल गिफ्ट में दिए 24 घोड़े, जानें यूक्रेन युद्ध से क्या है कनेक्शन?
किम और पुतिन के बीच इस तरह से लगातार उपहारों का आदान प्रदान जारी है। इस बढ़ती दोस्ती के बीच किम ने पुतिन को दो पुंगसन नस्ल के कुत्ते उपहार में दिए थे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Vladimir Putin Gift Kim Jong: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) को ओरलोव ट्रॉटर नस्ल (Orlov Trotter Breed) के 19 घोड़े और 5 घोड़ियां गिफ्ट की हैं। व्लादिमीर पुतिन ने किम को ये गिफ्ट यूक्रेन (Ukraine War) के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल किए गए तोप के गोले के बदले भेजा है। ओरलोव ट्रॉटर नस्ल के घोड़े नार्थ कोरियाई तानाशाह के सबसे पसंदीदा घोड़ों में से एक नस्ल है।
अंग्रेजी वेबसाइट द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच मदद के लिए किम जोंग उन ने रूस को तोपखाना गोला बारूद के बदले ये तोहफा भेजा गया है। दरअसल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम साल 2019 के एक प्रचार के वीडियो में ऐसे घोड़ों पर सवार दिखाई दे रहे हैं जो कि उत्तर कोरिया की विरासत के प्रतीक हैं। किम ऐसे घोड़ों के बहुत शौकीन हैं। ओरलोव ट्रॉटर्स नस्ल के घोड़े अपनी गति और धैर्य के लिए जाने जाते हैं। नॉर्थ कोरिया के रॉकेट बूस्टर में भी एक का नाम चोलिमा-1 है ऐसा इसलिए कि 1950-53 के युद्ध के बाद आर्थिक सुधार प्रयासों का नाम उनके पौराणिक पंख वाले घोड़े चोलिमा के नाम पर रखा गया था।
सफेद घोड़े पर किम ने विशेष छवि बनाने की कोशिश की
रविवार को रूस और उत्तर कोरिया के बीच संकरी सीमारेखा पर इन घोड़ों की खेप को पहुंचाया गया। रूस और उत्तर कोरिया के बीच इस बढ़ते सैन्य सहयोग ने पूरे विश्व की चिंता बढ़ा दी है। जून में पुतिन और किम ने अपने सैन्य गठबंधन को मजबूत करते हुए इस संबंध को एक नया रूप दिया था। सफेद घोड़े पर सवार होकर किम जोंग ने अपनी एक विशेष इमेज बनाने की कोशिश की है। जिससे उत्तर कोरिया के लोगों में ये भरोसा पैदा हो सके कि उनके पास सत्ता की कमान संभालने वाला सबसे ताकतवर और भाग्यशाली शख्स है।
पुतिन और किम के बीच जारी है उपहारों का आदान-प्रदान
किम और पुतिन के बीच इस तरह से लगातार उपहारों का आदान प्रदान जारी है। इस बढ़ती दोस्ती के बीच किम ने रूसी राष्ट्रपति को दो पुंगसन नस्ल के कुत्ते उपहार में दिए थे। कुत्तों की पुंगसन नस्ल उत्तर कोरिया में कुत्तों की मूल नस्ल है। इसके बदले में पुतिन ने किम को 447 बकरियां भेजी थी। किम दोनों देशों के बीच इस समझौते को गठबंधन के रूप में सराहना की। इस गठबंधन की वजह से एशिया में भू-राजनीतिक दांव और भी तेज हो गए। पुतिन और किम बढ़ती जुगलबंदी को देखकर पड़ोसी देशों और उनकी सीमाओं को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 1 September 2024 at 22:12 IST