अपडेटेड 27 September 2024 at 23:01 IST

RIP: कौन थी ऑस्कर विजेता डेम स्मिथ? हैरी पॉटर की प्रोफेसर मैक्गोनागल का कैरेटर सदियों तक कर गईं अमर

Rest in Peace: ऑस्कर विजेता ब्रिटिश एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। मैगी स्मिथ अपने हैरी पॉर्टर किरदार को सदियों तक अमर कर गईं।

Maggie Smith Death
डेम मैगी स्मिथ का निधन | Image: @PotterWorldUK

Rest in Peace maggie smith: ऑस्कर विजेता ब्रिटिश एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। वह इंग्लैंड में जन्मी थीं और उन्हें खासकर 'हैरी पॉटर' सीरीज में प्रोफेसर मिनर्वा मैक्गोनागल के खास किरदार के लिए पहचाना जाता था। 

स्मिथ का शुक्रवार की सुबह लंदन के एक अस्पताल में शांतिपूर्वक निधन हुआ। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि भी की। स्मिथ के 2 बेटे, क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफेंस ने एक बयान जारी कर बताया कि उनका परिवार इस क्षति से गहरे सदमे में है।

7 दशकों तक फैला मैगी करियर 

मैगी स्मिथ का करियर 7 दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने मंच और स्क्रीन दोनों पर शानदार भूमिकाएं निभाईं। उन्हें दो ऑस्कर पुरस्कार मिले हैं, एक 1969 में 'द प्राइम ऑफ़ मिस जीन ब्रॉडी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और दूसरा 1978 में 'कैलिफ़ोर्निया सूट' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर मिला हुआ था। उनके नाम पर 5 बाफ्टा, 4 एम्मीज़ और तीन गोल्डन ग्लोब्स भी हैं।

PC : @PotterWorldUK

नई पीढ़ी की पसंदीदा बनीं मैगी स्मिथ

स्मिथ को उनके हास्य और बुद्धिमत्ता भरे किरदारों के लिए याद किया जाएगा। 2000 के दशक में वह 'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज में प्रोफेसर मैक्गोनागल के किरदार के रूप में एक नई पीढ़ी की पसंदीदा बनीं। 'डाउनटन एबे' टीवी सीरीज में भी उन्होंने ग्रांथम वायलेट क्रॉली की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता था।

Advertisement
PC : x

बेटों ने जारी किया स्टेटमेंट

Chris Larkin और Toby Stephens ने बताया कि लंदन के एक अस्पताल में डेम ने दम तोड़ा। उन्होंने लिखा कि, 'डेम अपने पीछे 2 बेटे और 5 नाती-पोते छोड़ गई हैं। वो एक बहुत अच्छी मां और दादी थीं। वो अपने समय की एक सच्ची लेजेंड रहीं, उन्होंने कई शानदार ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंसेस दीं। हमारी यादों में वो हमेशा जीवित रहेंगी।

PC : X

हैरी पॉटर में प्रोफेसर मैक्गोनागल का किरदार

मैगी स्मिथ को 'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज में प्रोफेसर मिनर्वा मैक्गोनागल की भूमिका के लिए खास रूप से याद की जाएंगी। उनका यह किरदार स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करने वाली एक सख्त लेकिन दयालु शिक्षिका के रूप में बहुत लोकप्रिय हुआ। ऑस्कर के अलावा, स्मिथ को 5 बाफ्टा, चार एम्मी, और तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उनकी अभिनय क्षमता और विविधता को दुनिया भर में सराहा गया।

Advertisement
PC :

ब्रिटेन की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक

मैगी स्मिथ का करियर 7 दशकों तक चला, जिसमें उन्होंने थिएटर, टेलीविज़न और फिल्मों में कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। उन्हें ब्रिटेन की सबसे प्रतिभाशाली और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक माना जाता था।

PC : x
PC : x

डाउनटन एबे में भी निभाई खास भूमिका

स्मिथ ने 'डाउनटन एबे' में ग्रांथम वायलेट क्रॉली की भूमिका निभाई, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही। उन्होंने इस भूमिका को 2019 और 2022 में आई 'डाउनटन एबे' की फिल्मों में भी निभाया था।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली CM आतिशी पहले मुस्कुराईं फिर कहा- बड़े दिनों बाद राम-लक्ष्मण...

यह भी पढ़ें:  Rajasthan: जीप पर रील बनाने का Video वायरल होने पर बवाल, डिप्टी CM बैरवा ने बेटे की करतूत पर दी सफाई

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 27 September 2024 at 21:36 IST