अपडेटेड 7 August 2025 at 12:30 IST
'डर्टी इंडियन, Go Back to India', आयरलैंड में भारतीयों पर बढ़ रहे नस्लीय हमले, 6 साल की बच्ची बनी निशाना, प्राइवेट पार्ट पर किया वार
Indians in ireland: आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमले की कई घटनाएं बीते दिनों में सामने आ चुकी है। ताजा मामला 6 साल की बच्ची पर हमले का है। वहीं, भारतीय दूतावास की ओर से इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Racial Attack on Indians: आयरलैंड से भारतीयों को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस देश में भारतीय मूल के नागरिक निशाने पर हैं। उन पर नस्लभेदी हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक मामला आयरलैंड के वाटरफोर्ड शहर से सामने आ रहा है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची पर हमला हुआ है। कुछ लड़कों ने उसे घेरकर 'गो बैक टू इंडिया' (Go Back to India) कहते हुए बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट तक पर वार किया गया।
मां ने सुनाई आपबीती
बच्ची की मां पेशे से एक नर्स है। वो पिछले 8 सालों से आयरलैंड में रह रहे हैं और आयरिक नागरिक भी बन चुकी हैं। घटना के बारे में The Irish Mirror से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान 10 महीने का बेटा रोने लगा, जिसे दूध पिलाने के लिए अंदर गई थीं। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर आई और वो बहुत डरी हुई थी।
बच्ची की मां के मुताबिक एक दोस्त ने उन्हें बताया कि 12 से 14 साल के कई लड़कों के एक ग्रुप ने उस पर हमला किया। इसमें एक 8 साल की लड़की भी शामिल थी। इनमें से पांच लड़कों ने बच्ची के चेहरे पर मुक्के मारा और उसके बाल खींचे गए। एक लड़के ने उसके प्राइवेट पार्ट पर साइकिल का पहिया मारा। इस दौरान वे उसे 'डर्टी इंडियन' और 'गो बैक टू इंडिया' जैसी बातें भी बोली गई।
महिला ने बताया कि जनवरी में ही उनका परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ है। बच्ची नए घर में आकर बहुत खुश थी। इस घटना के बाद वे काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि वो हमारे घर के सामने भी खेल नहीं सकती। मुझे इस बात का बहुत दुख है कि मैं उसकी रक्षा नहीं कर सकी।
Advertisement
डबलिन में भी हुआ अटैक
आयरलैंड में भारतीयों पर हमले का यह इकलौता मामला नहीं है। एक और ऐसी ही घटना सामने आई है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में तीन लोगों ने एक शख्स पर बेरहमी से हमला किया। हमलावरों ने 2,500-3,000 यूरो कैश, मोबाइल फोन, बैंक कार्ड और पीड़ित की इलेक्ट्रिक बाइक चुरा ली।
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
आयरलैंड में जिस तरह से भारतीय पर नस्लभेद हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इस पर डबलिन में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी किया। 1 अगस्त को जारी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को सावधान रहने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि सुनसान जगहों पर न जाएं, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या दूतावास को दें।
Advertisement
लोगों से इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर सेव रखने की भी सलाह दी गई है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि इस संबंध में दूतावास आयरलैंड के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 12:30 IST