Iran-Israel War: ताबतोड़ बमबारी के बीच बुलेटप्रूफ जैकट पहन अचानक लेबनान पहुंचे PM नेतन्याहू, सैनिकों को दिया खास मैसेज; Video

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अचानक अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और रक्षा नेतृत्व के साथ दक्षिणी लेबनान पहुंच गया। यहां उन्होंने इजरायली सैनिकों से मुलाकात की उन्हें खास संदेश दिया। यहां देखिए-Video

PM Netanyahu southern Lebanon visit
लैबनान पहुंचे PM नेतन्याहू | Image: ANI

लेबनान में हिज्जुबल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का एक्शन जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद भले ही इजरायल ने ईरान पर हमले रोक दिए हैं। मगर लेबनान पर उसका एक्शन जारी है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना नॉन स्टॉप बमबारी कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अचानक दक्षिणी लेबनान पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने बहादुर सैनिकों को खास मैसेज भी दिया है। नेतन्याहू ने इस दौरे का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को (स्थानीय समय अनुसार) वरिष्ठ सैन्य और रक्षा नेतृत्व के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर, और उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल राफी मिलो भी थे।

PM नेतन्याहू का लेबनान दौरा

दक्षिणी लेबनान के दौरे के बाद, प्रधानमंत्री सीमा के पास एक IDF चौकी पर भी गए, जहां गैलिली डिवीजन के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल युवल गेज ने उन्हें डिवीजन के ऑपरेशन्स के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नेतन्याहू बुलेटप्रूफ जैकट पहने हुए थे, जिसे फ्लैक वेस्ट भी कहते हैं। यह एक तरह का बॉडी आर्मर होता है इसे कम स्पीड वाले प्रोजेक्टाइल से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है।

नेतन्याहू ने सैनिकों को दिया संदेश

PM नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस दौरे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने सैनिकों को खास मैसेज देते नजर आ रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान में युद्ध जारी है, युद्ध अभी खत्म होने से बहुत दूर है और इजरायल के दुश्मन अब अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। इस दौरान नेतन्याहू नकाबपोश सैनिकों से घिरे हुए दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

रक्षा मंत्री और चीफ ऑफ स्टाफ भी पहुंचे लेबनान

नेतन्याहू ने आगे कहा, "मैं यहां रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ, उत्तरी कमान के प्रमुख, डिवीजन कमांडर और हमारे रिजर्व सैनिकों के साथ हूं। यहां एक शानदार जज्बा और लड़ने की तत्परता दिख रही है। हमारे सैनिक बहुत अच्छी तरह से लड़ रहे हैं। लेबनान से होने वाले आक्रमण के खतरे को नाकाम कर दिया है। इजरायल ने एक सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करके लेबनान से संभावित सीमा-पार आक्रमण को सफलतापूर्वक रोक दिया है।"

दक्षिणी लेबनान पर होगा बड़ा एक्शन?

इजरायली पीएम ने आगे कहा, " हम एंटी-टैंक फायर के खतरे को दूर कर रहे हैं और हाई-ट्रैजेक्टरी रॉकेटों से निपट रहे हैं, लेकिन अभी भी काम बाकी है। हमने बहुत बड़ा काम किया है, जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं और अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है, और हम उसे कर रहे हैं। यहा हम जो एक चीज देख रहे हैं वह यह है कि हमने मूल रूप से मध्य पूर्व का चेहरा ही बदल दिया है "

Advertisement

वहीं, ईरान के साथ युद्ध को लेकर नेतन्याहू ने कहा, "हमारे दुश्मन - ईरान और 'बुराई की धुरी' (Axis of Evil) - हमें तबाह करने आए थे, और अब वे केवल अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। हम इसे हर मोर्चे पर देख रहे हैं। यह इजरायल राज्य और इजरायल डिफेंस फोर्सेज, हमारे नियमित सैनिकों और हमारे शानदार रिजर्व सैनिकों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इजरायल की जनता आप सबको सलाम करती है।"

यह भी पढ़ें:  CENTCOM की घोषणा, आज से ईरानी बंदरगाहों पर समुद्री नाकेबंदी शुरू

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड