अपडेटेड 14 July 2023 at 00:49 IST
'कोस-कोस पर पानी बदले, 4 कोस पर वाणी', भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में एक कहावत है कि “कोस-कोस पर पानी बदले चार कोस पर वाणी’ ।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग इकठ्ठा हुए। पीएम जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भारत माता की जय और वंदे मातरम ने नारे से पूरा हॉल गूंज उठा।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
- भारत में 100 से ज्यादा भाषाएं, 1000 से ज्यादा बोलियां
- भारत का इतिहास हजारों साल पुराना- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में एक कहावत है कि “कोस-कोस पर पानी बदले चार कोस पर वाणी’ यानी भारत में हर कुछ दूरी पानी का स्वाद बदल जाता है और हर कुछ दूरी पर भाषा बदल जाती है।
भारत में 100 से ज्यादा भाषाएं, 1000 से ज्यादा बोलियां- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत में 100 ज्यादा भाषाएं, 1000 से ज्यादा बोलियां, जिनमें 32,000 से ज्यादा न्यूज पेपर रोज छपते हैं। इन 100 से ज्यादा भाषाओं में न्यूज ब्रॉडकास्ट होती है। इन 100 से ज्यादा भाषाओं में 400 रेडियो चेनल्स ब्रॉडकास्ट होते हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा, "भारत में लिखने के लिए आज भी कई लिपिया मौजूद हैं। हमें गर्व है कि भारत के स्कूलों में करीब-करीब 100 भाषाएं पढ़ाई जाती है। हमारे लिए गर्व भी बात है कि दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा भारतीय भाषा है। हमें गर्व है कि हमने अपनी विरासत को संभाल कर रखा है।"
Advertisement
भारत का इतिहास हजारों साल पुराना- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत का हजारों साल का पुराना इतिहास है। भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। भारत 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' है और भारत 'मॉडल ऑफ डायवर्सिटी' भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है, ताकत है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 14 July 2023 at 00:46 IST