अपडेटेड 9 July 2024 at 12:55 IST

मॉस्को में PM का सवाल, भारत क्यों बदल रहा है? भारतीय समुदाय की आई आवाज- 'मोदी है तो मुमकिन है'

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं, बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।

pm modi in russia
pm modi in russia | Image: ANI

PM Modi In Russia: पीएम मोदी के रूस दौरे का आज दूसरा दिन है। वह सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने उनका भव्‍य स्वागत किया। मंगलवार को पीएम मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। यहां वह रूस में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी  ने कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं, बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। आज नौ जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हुए एक महीना (9 जून) हो गया है।

भारतीय समुदाय की आवाज- मोदी है तो मुमकिन है

पीएम मोदी के संबोधन के दौरान एक खास नजारा दिखा। पीएम मोदी ने जब कहा कि भारत बदल रहा है, आपको पता है भारत क्यों बदल रहा है? पीएम मोदी के सवाल पर मौजूद सभी भारतीयों ने एक साथ कहा, मोदी है तो मुमकिन है।

Advertisement

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम भारत में

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया तब कुछ सैकड़ों में स्टार्ट-अप हुआ करते थे, आज लाखों में है। 
आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है और यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है। दुनिया भी हिंदुस्तान के नौजवानों के टैलेंट को देख कर अचंभित है।"

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है... वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें- अपनों ने की गद्दारी...लोकल गाइड ने खिलाया-ठहराया; फिर आतंकियों ने किया कठुआ को छलनी, 5 जवान शहीद

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 12:17 IST