अपडेटेड 18 November 2024 at 20:11 IST

बेहद खास है वो तोहफा, जो PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को दिया... कोल्हापुर से खास कनेक्शन

PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को एक ‘सिलोफर पंचामृत कलश’ तोहफे के तौर पर दिया है। यह कोल्हापुर की परंपरागत कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है।

pm modi gift to nigeria president
नाइजीरिया के राष्ट्रपति को पीएम मोदी का गिफ्ट | Image: X

PM Modi Nigeria Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर वह सबसे पहले नाइजीरिया में थे। नाइजीरिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ और उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। इस दौरे के दौरान पीएम ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से मिले। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति टीनुबू को खास तोहफा भी दिया।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति को सिलोफर ​​पंचामृत कलश भेंट किया, जिसका महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेहद ही स्पेशल कनेक्शन है।

क्यों खास है ये कलश?

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू को एक ‘सिलोफर पंचामृत कलश’ तोहफे के तौर पर दिया है। यह कलश महाराष्ट्र के कोल्हापुर की परंपरागत कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है।

अधिकारियों के मुताबिक इस कलश उच्च गुणवत्ता की चांदी से बनाया गया है। इसे बड़ी कुशलता और बारीकी से आकार दिया जाता है। साथ ही इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकार्य की विशिष्ट सुंदर नक्काशी भी है। इसमें आम तौर पर फूलों के पैटर्न, देवता और पारंपरिक डिजाइन को शामिल किया जाता है।

Advertisement

साथ ही कलश के ढक्कन और हैंडल से ऐसे बनाया जाता है कि धार्मिक समारोहों में दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बना पंचामृत को आसानी से वितरित किया जा सके।

PM मोदी का पांच दिनों का विदेश दौरा

जान लें कि पीएम मोदी इन दिनों तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। रविवार (17 नवंबर) को वह नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे थे। 17 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला नाइजीरियाई दौरा था। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर अवॉर्ड दिया गया है। नाइजीरिया में यह अवॉर्ड काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।

Advertisement

नाइजीरिया से ही प्रधानमंत्री ब्राजील के लिए रवाना हो गए। वह यहां जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के तीसरे और आखिरी चरण में वह राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के PM दफ्तर ने हिंदू समुदाय से क्यों मांगी माफी? दिवाली पार्टी में हुई थी ये बड़ी 'गलती'

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 November 2024 at 20:11 IST