अपडेटेड 17 November 2024 at 21:35 IST
'नाइजीरिया में हिंदी पॉपुलर, दोस्ताना नाम का ग्रुप', नाइजीरिया में भारतीयों के बीच क्या बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "भारत की प्रगति से आप खुश होते हैं और आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है और मेरा तो 56 इंच हो जाता है।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

PM Modi in Nigeria: प्रधानमंत्री नरेंद्र की यात्रा के दौरान नाइजीरिया में 'मोदी-मोदी' के नारे से गूंज उठा। इस दौरान उन्हें नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से भी सम्मानित किया। PM मोदी अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।
भारतीयों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है, तो नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है।
अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं- PM मोदी
प्रधानमंत्री जब नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे, तब वहां जोर-जोर से 'भारत माता की जय' और मोदी-मोदी' के नारे गूंजे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "प्रधानमंत्री के तौर पर ये मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं।"
उन्होंने कहा, "भारत की प्रगति से आप खुश होते हैं और आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है और मेरा तो 56 इंच हो जाता है।"
Advertisement
‘आप सभी को समर्पित करता हूं सम्मान’
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नाइजीरिया में सर्वोच्च सम्मान का जिक्र और कहा, "यहां मेरा जिस तरह से स्वागत हुआ, वह अद्भुत है। कुछ समय पहले, मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है और ये सम्मान आप सभी का है। मैं ये सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "आज भारत की अनेक कंपनी नाइजीरिया की पूरी इकोनॉमी को ताकत दे रही है। भारतीय कम्युनिटी, नाइजीरिया के विकास के लिए कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और यही तो भारत के लोगों की बहुत बड़ी ताकत है। हम दूसरे देश में भले आ जाएं, लेकिन सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते। हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है।"
Advertisement
महात्मा गांधी का जिक्र कर आगे पीएम मोदी बोले कि गांधी जी लंबे समय तक अफ्रीका में रहे थे। उन्होंने अफ्रीका के लोगों का सुख दुख साझा किया। गुलामी के उस दौर में भारत और नाइजीरिया के लोगों ने आजादी के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी और जब भारत आजाद हुआ तो उसने नाइजीरिया के आजादी के आंदोलन को भी प्रेरित किया।
उन्होंने आगे कहा, "हम दोनों देशों के पास- डेमोक्रेसी की समानता है, डायवर्सिटी की समानता है और डेमोग्राफी की ऊर्जा है।
'PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां'
पीएम मोदी ने इस दौरान भारत की कई उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुलामी के लंबे कालखंड ने हमारी इकोनॉमी को तहस-नहस कर दिया था। चुनौतियों से लड़ते हुए 6 दशक में भारत की अर्थव्यवस्था ने एक ट्रिलियन डॉलर का पड़ाव पार किया है। बीते एक दशक में भारत ने अपनी GDP ने करीब 2 ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिया। एक दशक में भारत की इकोनॉमी का साइज डबल हो गया है।
उन्होंने कहा कि आज भारत में 1.5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। पिछले एक दशक में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न बने हैं। एक यूनिकॉर्न का मतलब है 8,000-10,000 करोड़ रुपये की कंपनी। 100 से ज्यादा कंपनियां भारत की स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का सबूत हैं। हम यह इसलिए कर पाए क्योंकि भारत अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 November 2024 at 21:35 IST