Israel On Ceasefire: 'लेबनान पर हमला जारी रहेगा ', पाकिस्तान के सीजफायर के दावों की इजरायली PM ने निकाल दी हवा, कहा- हम हिजबुल्लाह को ...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में सख्ती से कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह के हमले एक अलग मोर्चा हैं और इजरायल वहां अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा।

Shehbaz-Netanyahu
Shehbaz-Netanyahu | Image: AP/Freepik

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा पर अब इजरायल ने अपना रूख साफ कर दिया है। व्हाहट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि इजरायल ने भी इस सीजफायर पर अपनी सहमति जताई है। मगर ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद इजरायल के प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से स्पष्ट कर दिया कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होगा। इजरायली पीएम के इस बयान के बाद पाकिस्तान की हवा निकल गई है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में सख्ती से कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह के हमले एक अलग मोर्चा हैं और इजरायल वहां अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा। बयान में कहा गया है, "इजरायल राष्ट्रपति ट्रंप के उस फैसले का समर्थन करता है जिसमें ईरान के खिलाफ दो हफ्ते के लिए हमले रोकने की बात कही गई है।

लेबनान पर हमला जारी रहेगा-इजरायल PM

वहीं, एक और पोस्ट में कहा गया है,"यह फैसला इस शर्त पर है कि ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे और US, इजरायल और इस क्षेत्र के देशों पर सभी हमले रोक दे। इजरायल US के उस प्रयास का भी समर्थन करता है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि ईरान अब अमेरिका, इजरायल, ईरान के अरब पड़ोसी देशों और दुनिया के लिए कोई परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरा न बने। हालंकि, इजरायल दक्षिण लेबनान में अपना हमला जारी रखेगा। इसका मकसद हिज़्बुल्लाह से होने वाले खतरे को बेअसर करना है, जिसे ईरान का समर्थन हासिल है।"

पाकिस्तान ने सीजफायर पर क्या कहा था?

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद को इस सीजफायर का मध्यस्थ बताते हुए दावा किया था कि यह युद्धविराम 'लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में लागू होगा' जहां संघर्ष जारी है। शरीफ ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, लेबनान और अन्य स्थानों सहित हर जगह तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं, जो कि 'तत्काल प्रभाव से' लागू होगा।

Advertisement

पाकिस्तान के दावों की निकली हवा

अब इजरायल के इस ऐलान ने शहबाज शरीफ को कूटनीतिक रूप से मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी पीएम को मिडिल ईस्ट युद्धविराम की घोषणा वाले अपने X पोस्ट को लेकर अलह ही किरकिरी का सामना करना पड़ा रहा है। शहबाज शरीफ ने जिस पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान को खत्म करने वाली अपनी धमकियों को रोकने की अपील की थी। उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि इस अपील की शुरुआती ड्राफ्ट पाकिस्तान के बाहर किसी और ने तैयार किया था। जिससे इस पूरे मामले पर सवाल उठ रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें:  चौधरी बनने के चक्कर में शहबाज शरीफ ने कॉपी-पेस्ट डिप्लोमेसी से कराई जगहंसाई, खुद का मैसेज नहीं लिख पाए! 'ट्रंप' का ड्राफ्ट X पर किया पोस्ट

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड