अपडेटेड 19 November 2021 at 18:08 IST

PAK की महिला विधायक की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामले में एक गिरफ्तार

पाकिस्तान (Pakistan) की एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(PC: @SaniaaAshiq/ Twitter)
(PC: @SaniaaAshiq/ Twitter) | Image: self

पाकिस्तान (Pakistan) की एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि मामले में पुलिस जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन पुलिस व्यक्ति के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से बच रही है। पंजाब की महिला विधायक सानिया आशिक को इस वीडियो के बारे में पिछले महीने पता चला था। जैसे ही मामला सानिया के कानों तक पहुंचा उन्होंने कानूनी कार्रवाई की तरफ अपना रुख किया। सानिया ने बीते 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इस संबंध में सूचना दी थी।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों को निरस्त करने को PM के तोहफे के तौर पर देखना चाहिए: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 

Ary न्यूज रिपोर्ट के अनुसार विधायक सानिया ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उन्होंने घटना के संबंध में दर्ज शिकायत की कॉपी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी जारी की है। सानिया ने शिकायत में यह दावा किया है कि ‘सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिखाई दे रही है।’ हालांकि ये दावा भी किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला सानिया आशिक ही है।

करीब तीन हफ्ते की जांच के बाद मामले में लाहौर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वीडियो में दिख रही महिला विधायक सानिया आशिक हैं या नहीं। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस अभी भी जांच कर रही है।

Advertisement

पाकिस्तान टुडे न्यूजपेपर के साथ बातचीत में सानिया आशिक ने कहा, “कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मेरा वीडियो वायरल किया है। इसके अलावा मेरी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल की गई हैं। और इस घटना के बाद से मुझे धमकी वाले फोन कॉल्स आ रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को दीं कई सौगातें, 'पद्मश्री' सुधा सिंह से भी मिलीं

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 19 November 2021 at 17:15 IST