उत्तर कोरिया ने किया ‘अत्यधिक बड़े’ क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण

Korea Tension: उत्तर कोरिया ने ‘अत्यधिक बड़े’ क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया।

N Korea Tests Intermediate-range Missile With Hypersonic Warhead Amid Deepening Tensions With US
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

Korea Tension: उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक ‘अत्यधिक बड़े’ क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और एक विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है और हाल में उसने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अपनी एक खबर में कहा कि शुक्रवार को ‘ह्वासल-1 रा-3’ रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए तैयार किए गए मुखास्त्र का ‘शक्ति परीक्षण’ किया गया साथ ही ‘प्योलजी-1-2’ विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया गया।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ द्वारा जारी की गई तस्वीरों में लॉन्चर ट्रक से कम से कम दो मिसाइलें दागी जाती दिखाई दे रही हैं।

Advertisement

खबर में कहा गया कि शुक्रवार को किया परीक्षण देश की सैन्य विकास गतिविधियों का हिस्सा थे और इसका ‘‘आसपास के हालात’’ से कोई लेना देना नहीं है।

कोरियाई प्रायद्वीप पर कुछ वर्षों में काफी तनाव है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश के हथियारों के जखीरे को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयार कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस जखीरे में कुछ ऐसी मिसाइलें भी हैं जो अमेरिकी मुख्य भूमि और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।

Advertisement

उत्तर कोरिया की तैयारियों के बीच अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का विस्तार किया है और अपनी बचाव रणनीतियों को तेज किया है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में बार-बार फैल जाता है आंखों में लगा काजल? अपनाएं ये टिप्स, टिका रहेगा सारा दिन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड