Plane Crash: समुद्र किनारे मजे कर रहे थे पर्यटक, अचानक आ गिरा प्लेन, मौत को छूकर निकला पायलट, Video
Plane Crash: नॉर्थ कैरोलिना के ओक आइलैंड में समुद्र के किनारे लोग आनंद उठा रहे थे कि तभी अचानक से एक छोटा प्लेन आ गिरा। वहां मौजूद लोग इस घटना को देखकर दंग रह गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
नॉर्थ कैरोलिना के ओक आइलैंड से एक प्लेन क्रैश का एक वीडियो सामने आया है। समुद्र के किनारे बीच का आनंद लेने के लिए लोग वहां पहुंचे हुए थे, तभी अचानक से एक छोटा सा प्लेन समुद्र में गिरा। प्लेन को चला रहे पायलट की किस्मत अच्छी थी कि वह मौत को छूकर वापस आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है, कि समुद्र के किनारे जो लोग आनंद उठा रहे थे, तभी अचानक से एक प्लेन आकर गिरा। लोग इसे देखकर काफी हैरान रह गए।
मामला शनिवार, 2 अगस्त 2025 की शाम का है, जब उत्तरी कैरोलिना के 705 ओशन ड्राइव स्थित ओक आइलैंड पियर के पास एक छोटा विमान समुद्र में गिर गया। यह घटना लगभग 7:30 बजे की है, जब लोगों ने इसे नीचे उतरते देखा और दंग रह गए।
मौत के मुंह में जाकर निकला पायलट
WRAL न्यूज की ओर साझा जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार एकमात्र व्यक्ति, पायलट को मामूली चोटें आई है और उसका इलाज ब्रंसविक काउंटी ईएमएस द्वारा तट पर किया गया। वहीं दूसरी ओर समुद्र में गिरे विमान को भी पानी से निकालने के लिए टो किया गया।
घटना के चश्मदीदों ने क्या कहा?
घटना के चश्मदीदों ने कहा कि प्लेन इस तरह से नीचे गिरा कि उन्हें लगा कि यह एक नियंत्रित जल लैंडिंग थी—जब तक कि वह पलटकर डूब नहीं गया। इसके साथ ही समुद्र के किनारे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी टिम प्रिंस ने दुर्घटना का वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा किया, जबकि घाट पर मछली पकड़ रही एक अन्य चश्मदीद ने WECT के लिए वीडियो रिकॉर्ड किया।
Advertisement
एक अन्य चश्मदीद ने WECT को बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई पानी का विमान उतरने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन फिर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। ओक आइलैंड बीच सिक्योरिटी यूनिट तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर पायलट को सुरक्षित निकाल लिया।
इसे भी पढ़ें: यमन के तट के पास नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की दर्दनाक मौत, 74 लोग अब भी लापता