Nepal Flood: प्रभावित इलाकों में हेलिकॉप्टर लगाया गया है, विदेशी नागरिकों की खोज के स्पेशल टीम बनाई... PM बालेन शाह ने बताया कैसे चल रहा रेस्क्यू
नेपाल में आए भीषण बाढ़ के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा, विदेशी नागरिकों की खोज और बचाव के लिए एक खास टीम बनाई गई है। बचाव कार्य में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने हर तरफ तबाही मचा दी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 1114 शव बरामद किए गए हैं। जबिक हजारों की संख्या में लोग लापता है। नेपात्र को इस त्रासदी से बाहर लाकर पटरी पर खड़ा करना एक बड़ी चुनौती है। बुधवार को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा, 'हम इस मुश्किल समय में देश के साथ हैं,लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है'।
अचानक आई भयानक बाढ़ के बारे में बात करते हुए, नेपाली पीएम बालेन शाह ने कहा, "कुल 1114 शव बरामद किए गए हैं। अब तक, केवल 95 शव ही उनके परिवारों को सौंपे गए हैं। खोज और बचाव कार्यों में नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल के हजारों जवान तैनात किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सेना और निजी क्षेत्र के हेलीकॉप्टरों से लगातार उड़ानें संचालित की जा रही हैं।"
रसुवा और नुवाकोट के लिए 1-1 करोड़ रुपये
रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए PM बालेन शाह ने कहा, "प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को निर्देश दिए गए थे। दोपहर करीब 1 बजे, हम स्थानीय सांसद और विधायक से संपर्क कर पाए। शाम करीब 7 बजे, लोगों से PM राहत कोष में योगदान देने के लिए कहा गया। रसुवा और नुवाकोट के लिए 1-1 करोड़ रुपये दिए गए।"
नेपाल सरकार के सभी मंत्री एक महीने की देंगे सेलेरी
विदेशी नागरिकों की खोज और बचाव के लिए एक खास टीम बनाई गई। बचाव कार्य में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई। नदियों और बिजली प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे लोगों और शवों को निकालने के लिए टीमें रात-दिन मलबा हटाने में लगी है। राहत सामग्री के 10 ट्रक भेजे गए और सभी मंत्रियों ने अपनी एक महीने की सैलरी का योगदान देने का फैसला किया। हम इस मुश्किल समय में देश के साथ हैं।
Advertisement
लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता-बालेन शाह
"यह घटना 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे हुई। जैसे ही हमें घटना के बारे में पता चला, हमने अपनी टीमों को अलर्ट कर दिया। सुबह 9:15 बजे एक बैठक बुलाई गई। हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाय पर रखा गया। सुबह 10:30 बजे हमारी इमरजेंसी बचाव टीमें तैनात होने के लिए तैयार थीं। लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता थी।"
1,114 शव बरामद 3,916 लापता
अब तक 11,993 लोगों को बचाया जा चुका है। हम कम से कम 3,916 लोगों से संपर्क नहीं कर पाए हैं। मंत्रियों का एक समूह प्रभावित इलाकों में गया। इस मुश्किल समय में, हमें भारत, चीन, अमेरिका और अन्य देशों से समर्थन मिला। हमें कई बैंकों से भी समर्थन मिला। मदद के लिए हम सभी देशों का आभार जताते है। "