Israel-Hamas war : इजराइल-हमास युद्ध में गाजा के भीतर 29 हजार से अधिक लोगों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 107 शव अस्पतालों में लाए गए, जिसके बाद युद्ध शुरू होने से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 29,092 हो गई।

israel-hamas war
गाजा पर इजरायली स्ट्राइक के बाद की तस्वीरें। | Image: AP/file

Israel-Hamas war: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र में 29 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। हमास के शासन वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में 107 शव अस्पतालों में लाए गए हैं, जिसके बाद युद्ध शुरू होने से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 29,092 हो गई है।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि कितने आम लोग और कितने लड़ाके मारे गए हैं। हालांकि उसने बताया कि मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सात अक्टूबर को हमास के चरमपंथियों ने दक्षिण इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1,200 के आसपास लोग मारे गए थे जबकि करीब 250 लोग बंधक बना लिए गए थे। हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था।

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Advertisement
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड