अपडेटेड 23 December 2022 at 20:47 IST

'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज को पहली ही नजर में दिल दे बैठी थी 20 साल की निहिता बिस्वास, जेल में रचाई थी शादी

चार्ल्‍स की हैवानियत और उसकी हकीकत को जानते हुए भी निहिता ने उसे दिल दे दिया था।

PC
PC | Image: self

Nihita Biswas and Charles Sobhraj Love Story | उसे भेष बदलने में महारथ हासिल थी। वो इतना चार्मिंग था कि कोई भी उसपर आसानी से यकीन कर ले। बेइंतहा पैसों के साथ-साथ खूबसूरत लड़कियों का दिवाना था वो। जरायम की दुनिया में उसे सेलिब्रिटी क्रिमिनल, क्रिमिनल मास्टरमाइंड, बिकिनी किलर और सर्पेंट किलर जैसे उपनामों से जाना जाता था। अब वो आजाद होने जा रहा है। 19 साल बाद उसे खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला है। जी हां हम बात कर रहे हैं होतचंद भवनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज उर्फ ​​चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) की, जिसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है।

ट्विटर पर ट्रेंड से लेकर मीडिया की हेडलाइन तक, हर जगह सिर्फ चार्ल्‍स शोभराज की चर्चा हो रही है। इस बीच एक नाम और है जो सुर्खियों में है और वो है निहिता बिस्वास। आप यकीन नहीं करेंगे कि चार्ल्‍स की हैवानियत और उसकी हकीकत को जानते हुए भी निहिता ने उसे दिल दे दिया था। इतना ही नहीं निहिता ने जेल में ही शोभराज से शादी कर ली थी।

जानिए कौन है निहिता बिस्वास

निहिता बिस्वास मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। 14 साल पहले निहिता बिस्वास नेपाल के ही उस जेल में गई थी जहां 'बिकिनी किलर' बंद था। इत्तेफाक ही कहेंगे कि उसी दिन निहिता की मुलाकात चार्ल्स से हुई थी। निहिता को देखते ही शोभराज अपना दिल खो बैठा था। शोभराज के बात करने का अंदाज पर निहिता भी उसपर पूरी तरह से फिदा हो गई थी। वो अक्सर चार्ल्स शोभराज से मिलने नेपाल की जेल में जाया करती थी। बस इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का इरादा कर लिया। उस वक्त निहिता की उम्र महज 21 साल थी, जबकि शातिर चार्ल्स शोभराज 64 साल का था।

Advertisement

बिग बॉस के घर में नजर आई थी निहिता बिस्वास

चार्ल्‍स से शादी करने के बाद निहिता अचानक सुर्खियों में आ गई थी। उसी दौरान रियलिटी शो बिग बॉस से निहिता को ऑफर दिया था। ये शो का 5वां सीजन था। इस शो में निहिता का सफर ज्‍यादा समय तक नहीं चला। 

Advertisement



जानिए कौन है चार्ल्‍स शोभराज

  • चार्ल्स शोभराज का जन्म 6 अप्रैल 1944 को वियतनाम में हुआ था। 
  • उसकी मां वियतनामी थी, जबकि पिता भारतीय थे।
  •  शोभराज के जन्म के वक्त वियतनाम पर फ्रांस का कब्जा था। 
  • फ्रांस के कब्जे वाले देश में पैदा होने के कारण शोभराज के पास फ्रांस की नागरिकता है।
  • चार्ल्स शोभराज का असली नाम हतचंद भाओनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज बताया जाता है। 
  • जुर्म की दुनिया वो 'बिकिनी किलर' और 'द सर्पेंट' के नाम से भी जाना जाता है। 
  • वो एक कुख्यात हत्यारा है और इसी जुर्म में 2003 से नेपाल की जेल में बंद है।
  • शोभराज 1970 के दशक में दक्षिण पूर्व एशिया के लगभग हरेक देश में जाकर विदेशी सैलानियों को शिकार बनाया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

शोभराज को कैसे गिरफ्तार किया गया?

1975 में दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के बाद, चार्ल्स शोभराज को पुलिस ने 2003 में गिरफ्तार कर लिया था। उसे नेपाल में एक कसीनो के बाहर देखा गया था, उसकी तस्वीर एक अखबार ने प्रकाशित की थी। शोभराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ काठमांडू और भक्तपुर में हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। इससे पहले 2010 में, नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत द्वारा फ्रांसीसी हत्यारे को उम्रकैद की सजा का समर्थन किया था।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 December 2022 at 20:28 IST