जूते की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में दूर से दिख रहा धुएं का गुबार... धू-धूकर जलती इमारत में 28 लोग जिंदा जले, खौफनाक VIDEO

चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर की चेंदाई टाउनशिप स्थित हुटेंग शूज फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई मजदूर फंस गए थे। फायर ब्रिगेड बचाव में जुटी है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए हैं।

China Shoe Factory Fire Kills at Least 28
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग | Image: X

चीन के पूर्वी प्रांत फुजियान में बड़ा हादसा हो गया है। जिनजियांग शहर की चेंदाई टाउनशिप में स्थित Huiteng Shoes नाम की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। राज्य मीडिया के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है।

आग लगने के बाद कई मजदूर इमारत के अंदर और छत पर फंस गए थे। आग इतनी भीषण थी कि लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था। आग बहुमंजिला इमारत में लगी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मोटा काला धुआं इमारत से निकलता दिख रहा है। छत पर फंसे मजदूर मदद के लिए हाथ हिलाते नजर आ रहे थे।

आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में भी इसका असर दिखा। जिनजियांग शहर को चीन की जूता राजधानी कहा जाता है, जहां दुनिया भर के कई ब्रांडों के जूते बनाए जाते हैं। इसी इलाके में यह हादसा हुआ।

बचाव कार्य हुआ बाधित

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया गया है। 183 दमकलकर्मियों और 35 दमकल गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत के अंदर बचाव कार्यों में भारी देरी हुई है।

Advertisement

इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन जूता फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली हो सकती है।

राष्ट्रपति शी ने दिए जांच के आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना को भारी मानवीय क्षति बताया है। जिनपिंग ने तत्काल निर्देश जारी कर फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति शी ने आपदा के कारणों की जांच का आदेश दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: तीसरी बार अमेरिकी हमले और 14 लोगों की मौत से बौखलाया ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन में हमले कर दिया मुंहतोड़ जवाब; ट्रंप का क्या होगा अगला कदम?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड