BIG BREAKING: ताबड़तोड़ भूकंप के झटकों से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के बाद मंडरा रहा सुनामी का खतरा
जापान में भूकंप के एक के बाद एक दो तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Earthquake in Japan: जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रत रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। भूकंप के ये झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए। जापान के तटीय इलाकों मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
सुनामी के दक्षिणी जापान में 07:50 GMT पर आने की आशंका है। जापान मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। हालांकि, पहले इसे 6.9 बताया गया था, बाद में इसे रिवाइज किया गया।
मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए झटके
भूकंप के ये झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए। भूकंप तेज झटकों की वजह से अब सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। जापान के तटीय इलाके खासतौर पर मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए सरकार ने टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया है।
Advertisement
सरकार ने गठित की टास्क फोर्स
जापानी सरकार ने बचाव कार्यों के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन किया है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के पास स्थित है, जिसके चलते यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है। मार्च 2011 में 9.1 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई भीषण सुनामी ने जापान के उत्तरपूर्वी तट के बड़े इलाकों को तबाह कर दिया था। आपदा में 20,000 लोग मारे गए थे। इसके फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचाया था।
इसे भी पढ़ें- सावधान! रात में अकेली ना निकलें औरतें, घूम रहे 3 साइको किलर; 14 माह में 10 महिलाओं के कत्ल से सनसनी