Breaking: दक्षिण कोरिया में लगा मार्शल लॉ की घोषणा, राष्ट्रपति ने दिया कम्युनिस्ट ताकतों का हवाला
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति युन सुक योल (Yoon Suk Yeol) ने देश में आपातकालीन मार्शल लॉ की लगाने की घोषण कर दी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Martial law in South Korea: साउथ कोरिया के राष्ट्रपति युन सुक योल (Yoon Suk Yeol) ने देश में आपातकालीन मार्शल लॉ लगाने की घोषण कर दी है। राष्ट्रपति ने विपक्ष पर पार्लियामेंट पर नियंत्रण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। युन सुक योल ने कहा कि स्वतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था।
राष्ट्रपति युन सुक योल ने विपक्ष पर नॉर्थ कोरिया का हमदर्द होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसी गतिविधियों में शामिल है जो सरकार को काम करने नहीं दे रही हैं। कम्युनिस्ट ताकतों से देश की रक्षा के लिए ये ऐसा करना जरूरी हो गया था। विपक्षी दलों ने देश को संकट में डालने के लिए संसदीय प्रक्रिया को बंधक बना लिया है।
विपक्ष ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
वहीं, विपक्ष का दावा है कि राष्ट्रपति का लगाया मार्शल लॉ लगाने का कदम महाभियोग को टालने, राजनीतिक ध्रुवीकरण को गहरा करने और लोकतांत्रिक स्थिरता के बारे में चिंताओं को बढ़ाने की एक रणनीति है। देश में फिलहाल डेमोक्रेटिक पार्टी विपक्ष की भूमिका में है। मार्शल लॉ की घोषणा के ठीक बाद विपक्ष ने अपने सांसदों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इस बैठक में मार्शल लॉ और सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर चर्चा होनी है।
ये भी पढ़ें: संभल हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, विदेशी कारतूसों का इस्तेमाल; जांच में हुआ बड़ा खुलासा