Earthquake: इंडोनेशिया में सुबह-सुबह जोरदार भूकंप के झटके से सहमे लोग, 6.2 दर्ज हुई तीव्रता
बुधवार का तड़के इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Earthquake Indonesia: इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार सुबह-सुबह सुलावेसी द्वीप के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इस भूकंप से फिलहाल सुनामी सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की गई है। भूंकप के झटके महसूस होने बाद डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।
बुधवार का तड़के इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर आए भूकंप का केंद्र समुद्र में था। इसका असर तटीय इलाकों में महसूस किया गया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप द्वीप के उत्तरी तट पर दर्ज किया गया । फिलहाल किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके
बता दें हाल के दिनों में इंडोनेशिया में आया यह दूसरा बड़ा भूकंप है। पिछले हफ्ते, मालुकु द्वीप समूह के पास बांडा सागर में लगभग 137 किलोमीटर की गहराई पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय, इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने भी पुष्टि की थी।
इंडोनेशिया में क्यों आते हैं भूकंप?
बता दें कि इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, इसलिए इस देश में अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आने की संभावना रहती है। यह देश कई प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जो इसे दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक बनाता है।
Advertisement
जनवरी 2021 में, सुलावेसी क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 100 से ज़्यादा लोग मारे गए और हज़ारों लोग बेघर हो गए। 2018 में एक और बड़ा भूकंप आया, जब सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2,200 से ज्यादा लोग मारे गए।