अपडेटेड 30 August 2023 at 23:06 IST
जापानी प्रधानमंत्री ने समुद्री आहार को सुरक्षित दिखाने के लिए फुकुशिमा तट की मछलियों के व्यंजन खाये
किशिदा और तीन मंत्रियों ने फ्लाउंडर मछली, ऑक्टोपस और समुद्री बास की साशिमी का लुत्फ उठाया जिन्हें संयंत्र से पानी छोड़े जाने के बाद फुकुशिमा के तटों से पकड़ा गया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनकी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने बुधवार को दोपहर के भोजन पर एक बैठक के दौरान फुकुशिमा तट से लाई गईं मछलियों से बनी साशिमी (एक जापानी व्यंजन) का सेवन किया।
खबर में आगे पढ़ें...
- जापानी पीएम ने खाया फुकुशिमा तट से लाई गईं मछलियां
- जापानी पीएम ने कहा- मछलियां खाने के लिए सुरक्षित
जापानी पीएम ने वस्तुत: यह दिखाने का प्रयास किया कि पिछले सप्ताह शुरू हुए फुकुशिमा दाईची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से प्रवाहित अपशिष्ट रेडियोधर्मी पानी के समुद्र में जाने के बाद भी मछलियां खाने के लिए सुरक्षित हैं।
किशिदा और तीन मंत्रियों ने फ्लाउंडर मछली, ऑक्टोपस और समुद्री बास की साशिमी का लुत्फ उठाया जिन्हें संयंत्र से पानी छोड़े जाने के बाद फुकुशिमा के तटों से पकड़ा गया था। बैठक में उपस्थित अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा ने बताया कि तीनों ने इसी क्षेत्र में उगाई गयीं सब्जी, फल और चावल भी खाये।
Advertisement
यह भी पढ़ें: G20 के लिए तैयार नई दिल्ली, जानिए मेहमानों के आवभगत की क्या है तैयारियां; लंच-डिनर में क्या परोसा जाएगा?
शोधित अपशिष्ट जल को समुद्र में छोड़ने की शुरुआत बृहस्पतिवार से हुई और ऐसा दशकों तक जारी रहने की उम्मीद है। मछली पकड़ने वाले समूहों और पड़ोसी देशों ने इसका कड़ा विरोध किया है। चीन ने प्रतिक्रिया में तत्काल जापानी समुद्री खाद्य पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। दक्षिण कोरिया में सप्ताहांत में हजारों लोग इसके विरोध में रैलियों में शामिल हुए।
Advertisement
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 30 August 2023 at 23:04 IST