Updated March 29th, 2024 at 19:37 IST

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्रोडक्ट का किया इस्तेमाल, 5 की हुई मौत; 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Japan News: जापान के मंत्रालय ने आगाह किया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:Pixabay
Advertisement

Japan News: जापान में एक के बाद एक स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को वापस लिए जाने के सप्ताह में शुक्रवार तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ओसाका स्थित कोबायाशी फार्मास्युटिकल कंपनी पर आरोप है कि उसे इन उत्पादों से समस्याओं के बारे में जनवरी की शुरुआत में ही पता चल गया था। लेकिन इस संबंध में सार्वजनिक रूप से पहली घोषणा 22 मार्च को की गयी।

Advertisement

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोग किये जाने वाले ‘बेनीकोजी कोलेस्टे हेल्प’ समेत कई उत्पादों का सेवन करने के बाद 114 लोगों का अस्पतालों में उपचार हो रहा है। बेनीकोजी कोलेस्टे हेल्प में बेनीकोजी नामक सामग्री मिली है जो फफूंद की लाल प्रजाति है।

इस सप्ताह की शुरुआत में मृतकों की संख्या दो थी।

Advertisement

उत्पाद निर्माता के अनुसार, कुछ लोगों को इन उत्पादों के सेवन के बाद किडनी में समस्या पेश आने लगी लेकिन सरकारी प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर असल वजह का अभी पता लगाया जा रहा है।

कंपनी के अध्यक्ष अकीहिरो कोबायाशी ने लोगों की मौत होने और बीमार पड़ने को लेकर शुक्रवार को माफी मांगी।

Advertisement

कंपनी ने बेनीकोजी सामग्री वाले कई अन्य उत्पादों को बाजार से वापस ले लिया है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन उत्पादों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। इन उत्पादों में वे उत्पाद भी शामिल है जिनमें ‘फूड कलर’ के लिए बेनीकोजी का इस्तेमाल किया गया है।

मंत्रालय ने आगाह किया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Advertisement

कोबायाशी फार्मास्युटिकल वर्षों से बेनीकोजी उत्पाद बेच रही है लेकिन समस्याएं 2023 में बने उत्पादों के साथ शुरू हुई। कंपनी ने बताया कि उसने पिछले साल 18.5 टन बेनीकोजी का उत्पादन किया।

ये भी पढ़ेंः 'पप्पू जी बिन पेंदी का लोटा हैं', समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कसा तंज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published March 29th, 2024 at 19:37 IST

Whatsapp logo