Israel-Iran war: 'पीछा करेंगे, खोजेंगे और खात्मा करेंगे', ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को इजरायल की खुली धमकी

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को खुली धमकी दी है। इजरायल ने कहा है कि वो मोजतबा का पता लगाएंगे, उन्हें ढूंढ निकालेंगे और मार डालेंगे।

Mojtaba Khamenei
मोजतबा खामेनेई | Image: X

US-Israel-Iran war: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खात्म के बाद इजरायल का अगला निशाना मोजबता खामेनेई हैं। इजरायल ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को खत्म करने की खुली धमकी दी है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कि हम उनका पता लगाएंगे, उन्हें ढूंढ निकालेंगे और मार डालेंगे।

मोजतबा को इजरायल की धमकी

IDF के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनके पास मोजतबा के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि IDF के पास उनकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं एक बात कह सकता हूं हम जारी रखेंगे। हम इजरायल राज्य के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति का पीछा करना जारी रखेंगे। जो भी उसके खिलाफ हाथ उठाएगा, वह हमसे अछूता नहीं रहेगा। हम उसका पीछा करेंगे, उसे खोजेंगे और उसका खात्मा करेंगे।

इजरायली हमलों में मारे गए अली लारीजानी

इजरायल की ओर से यह धमकी ऐसे समय में दी है, जब हवाई हमलों में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी मारे गए हैं। लारीजानी को अली खामेनेई के करीबी माना जाता था। वह सुरक्षा नीतियों के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाते थे।

जब बाल-बाल बचे मोजतबा

जंग की शुरुआत 28 फरवरी को तब हुई, जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे। इन हमलों में अली खामेनेई समेत कई अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं, खामेनेई के परिवार के कई लोग भी हमले में मारे गए। हालांकि, मोजतबा तब बाल-बाल बच गए थे।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा भी अपने पिता अली खामेनेई के साथ उसी इमारत में मौजूद थे, जिस पर अमेरिका-इजरायल का हमला किया। हमले से ठीक पहले वे परिसर से बाहर निकले थे। इसके तुरंत बाद वहां हमला हो गया। ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत का कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह उस हमले के बारे में बात कर रहे हैं। ईरानी अफसर कहते हैं कि मिसाइलों के कंपाउंड पर गिरने से कुछ पल पहले ही मोजतबा बाहर बगीचे में आए थे। हमले में मोजतबा बच गए लेकिन उनके पैर में मामूली चोट आई।

यह भी पढ़ें: 'हमने लारिजानी को मार दिया', नेतन्याहू ने VIDEO मैसेज में किस सरप्राइज की बात की? इजरायल के लोगों को दिया ये सुझाव
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड