अपडेटेड 20 September 2024 at 22:22 IST
'गर्लफ्रेंड का किया हिंसक रेप', जेफरी एपस्टीन की कहानी; जिसके मोसाद एजेंट होने का किया जाता है दावा
सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का अपराधी जेफरी एपस्टीन खुद को बताता था मोसाद का एजेंट। विश्व के खतरनाक और इजरायल के खुफिया एजेंसियों में से एक है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में लागतार जंग की स्थिति बनती जा रही है। ईरान में हमास चीफ की इस्माइल हानिया की हत्या के बाद, लेबनान के बेरूत में पेजर के जरिए सीरियल ब्लास्ट को जंग का आगाज माना जा रहा है। इन सभी घटनाओं के पीछे का मास्टरमाइंड इजरायल को बताया जा रहा है। इन सबके बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद चर्चा का विषय बनी हुई है। बात जब मोसाद की हो तो इतिहास के काले पन्नों में दर्ज कुख्यात दुष्कर्म के अपराधी जेफरी एपस्टी का नाम भी सामने आता। जेफरी एपस्टी खुद को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का मेंबर बताता था। आइए जानते हैं, एपस्टी का क्या है काला इतिहास।
जेफरी पर दर्जनों महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप दर्ज है। इसी साल अमेरिका के एक कोर्ट ने जेफरी से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स सार्वजनिक किए, जिसमें हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। हालांकि, इस यौन शोषण मामले में ही जेफरी को 2019 में गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन गिरफ्तारी के एक महीने बाद ही उसने जेल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
खुद को बताता था मोसाद का एजेंट
जेफरी पर आरोप है कि वो शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिलाओं को अपने घर बुलाया करता था और उसके बदले में उन्हें पैसे देता था। उसके कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उसकी सभी गर्लफ्रेंड में घिसलेन मैक्सवेल का नाम काफी चर्चा में रहा है। मैक्सवेल को सबसे खास माना जाता रहा है। इसी मामले में घिसलेन मैक्सवेल के खिलाफ भी अमेरिका के कोर्ट में मामला चल रहा है और उसे सजा भी मिली है। इन सबके बीच एक अहम बात ये सामने आई कि, जेफरी खुद को मोसाद का एजेंट बताता था। हालांकि, कभी इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने भी ये दावा किया था कि वो मोसाद का एजेंट है।
जेफरी के लिए लड़कियों का सप्लाई करती थी मैक्सवेल
कोर्ट में मैक्सवेल ने जेफरी को लेकर कई खुलासे भी किए। वहीं जेफरी की इस गर्लफ्रेंड के बारे में कहा जाता है कि वो लड़कियों का सप्लाई किया करती थी। दस्तावेज के सार्वजिनक होने के बाद बिल क्लिंटन से लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेक कई अन्य बड़े राजनेता और बिजनेसमैन का नाम सामने आया।
Advertisement
अमेरिका के कई बड़े नामों का जेफरी से था कनेक्शन
कोर्ट केस में इस बात का खुलासा हुआ कि मैक्सवेल अक्सर सबको ये कहकर डराया करती थी कि जेफरी अपने पिता की तरह ही मोसाद का एजेंट है और उससे दुश्मनी करना अच्छा नहीं होगा। हालांकि, कोर्ट में जेफरी की एक अन्य गर्लफ्रेंड, जो कि हिंसक दुष्कर्म की पीड़ित है, के नाम का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन उसने खुलासा किया कि इसका संपर्क बड़े और ताकतवर लोगों के साथ था।
अपनी ही गर्लफ्रेंड का किया था हिंसक रेप
पीड़िता ने बताया कि वैसे तो वो ज्यादातर समय आराम से रहता था, लेकिन कई बार उस बेकाबू गुस्से में भी देखा गया है। पीड़िता के वकील ब्रैड एडवर्ड्स ने बताया, “एपस्टीन के पीड़ितों के रोटेशन के अलावा, आम तौर पर एक महिला ऐसी भी थी, जिसे वह अपनी प्रेमिका मानता था, जो आमतौर पर उसके आपराधिक कुकर्मों के बारे में पूरी तरह से अनजान होती थी।” एडवर्ड्स ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि इस अवधि के दौरान पीड़िता उसकी गर्लफ्रेंड थी, और आखिर में जेफरी एपस्टीन ने पीड़िता का हिंसक बलात्कार किया।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 September 2024 at 22:22 IST