Israel Iran War: ईरान को युद्ध में बड़ा झटका, IRGC नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को IDF ने किया ढेर- इजरायल का बड़ा दावा

इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि IDF के हमले में ईरान का नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी मारा गया है। बंदर अब्बास में हुए एक हमले में तंगसिरी के मारे जाने का दावा किया गया है।

Alireza Tangsiri
IRGC नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी | Image: X

ईरान के साथ चल रही अमेरिका-इजरायल की जंग रूकने बजाय भीषण होती जा रही है। इस बीच इजरायल की ओर से ईरान के एक और बड़े कमांडर को ढेर करने का दावा किया जा रहा है। एक इजरायली अधिकारी के हवाले से खबर आई है कि IDF के हमले में IRGC की नौसेना शाखा के कमांडर मारे गए हैं। हालांकि इस हमले पर ईरान या इजरायली सेना की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इजरायली अधिकारी ने 'टाइम्स ऑफ इजरायल' को बताया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी बंदर अब्बास में हुए एक हमले में मारे गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, अभी दोनों देशों की सेनाओं की ओर से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ईरानी नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत का दावा

नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत की अगर आधिकारिक पुष्टि हो जाती है तो यह ईरान के चौथे बड़े कमांडर की मौत होगी। तंगसिरी उन कुछ बड़े नामों में से एक थे जो अब तक अमेरिका-इजरायल के हमलों से बच निकले थे। 2018 से इस पद पर तैनात एक अनुभवी कमांडर के तौर पर, उन्होंने ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने में अहम भूमिका निभाई।

कौन थे अलीरेजा तंगसिरी

तंगसिरी, जो ईरान के प्रभावशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नौसेना प्रभाग की कमान संभालते थे,होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रबंधन के प्रभारी थे। वो दक्षिणी ईरान के बुशेहर प्रांत के रहने वाले थे, ईरान-इराक युद्ध और तथाकथित 'टैंकर युद्धों' में अपनी सेवा के बाद IRGC नौसेना में बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी।  ये युद्ध 1980 के दशक में ईरान के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के शुरुआती टकराव का प्रतीक थे।

Advertisement

ईरान को बड़ा झटका

इसके बाद तंगसिरी ने बंदर अब्बास में IRGC नौसेना के पहले नौसेना जिले की कमान संभाली और 2010 से 2018 तक उप-कमांडर के पद पर रहे, जिसके बाद वे इस बल के प्रमुख बन गए। तंगसिरी की कथित मौत, 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के बाद से मारे गए उच्च-रैंकिंग वाले ईरानी अधिकारियों की बढ़ती संख्या में एक और नाम जोड़ती है। ईरान के बड़ा झटके लगने के बाद आने वाले समय यह युद्ध और भीषण रूप ले सकता है। 

यह भी पढ़ें: 'ईरान ने 100 ताकतवर मिसाइलें हम पर दागी थी', ट्रंप का सनसनीखेज खुलासा

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड