कुवैत में ईरान ने किए 2 ड्रोन हमले, बिजली और पानी के दो प्लांट्स को बनाया निशाना, बिजली बनाने की 2 यूनिट्स बंद

कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि ईरानी ड्रोनों ने दो पावर और जल डेसालिनेशन प्लांट्स पर हमला किया। इससे काफी नुकसान हुआ और दो बिजली जनरेटिंग यूनिट्स बंद हो गईं। आपातकालीन टीमें काम कर रही हैं, ताकि बिजली और पानी की आपूर्ति बनी रहे।

Iranian drones attack two power and water plants in Kuwait
कुवैत में ईरान ने किए 2 ड्रोन हमले | Image: Video Grab

कुवैत में ईरान ने ड्रोन हमला किया है। ईरानी ड्रोन हमलों ने दो पावर और वॉटर डेसालिनेशन प्लांट्स पर हमला किया। ऊर्जा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसमें बताया गया है कि ईरानी ड्रोन ने देश के दो बिजली उत्पादन और खारे पानी को मीठा करने वाले डिसैलिनेशन प्लांट्स पर हमला किया है।

इस हमले में भारी नुकसान हुआ है और दो बिजली बनाने वाली यूनिट्स बंद हो गई हैं। अच्छी बात यह है कि इस हमले में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। मंत्रालय की आधिकारिक प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जवाहर हयात ने स्टेटमेंट में कहा,

"दो विद्युत और जल डेसालिनेशन प्लांट्स को ड्रोनों से निशाना बनाया गया, जो ईरानी आक्रामकता का हिस्सा है। इससे संयंत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है और दो बिजली जनरेटिंग यूनिट्स बंद हो गई हैं।"

दिन-रात काम कर रही इमरजेंसी टीमें

उन्होंने बताया कि तकनीकी और इमरजेंसी टीमें तुरंत काम पर लग गई हैं। ये टीमें पहले से बने इमरजेंसी प्लान के अनुसार काम कर रही हैं। टीमें दिन-रात लगी हुई हैं ताकि बिजली और पानी की सप्लाई बिना रुके जारी रहे। लोगों की सुरक्षा और इन दोनों जरूरी सेवाओं की स्थिरता को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

कुवैत जैसे देश में मीठे पानी का ज्यादातर हिस्सा डिसैलिनेशन प्लांट्स से ही आता है। ऐसे में इन प्लांट्स को नुकसान पहुंचना बहुत गंभीर माना जा रहा है। इन प्लांट्स के ठप होने से कुवैत में मीठे पानी की समस्या खड़ी हो सकती है।

Advertisement

प्लांट्स ठीक होने में लगेगा समय

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्लांट्स को पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा। मंत्रालय ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सेवाएं जल्द से जल्द सामान्य करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यह घटना मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जिसमें ऊर्जा और पानी से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: '...तो हम कोलकाता पर अटैक करेंगे', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत को दी गीदड़भभकी, राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया 'आतंकिस्तान'

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड