US-Iran War: अमेरिकी हमले का ईरान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी देशों में हड़कंप

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में मौजूद चार अमेरिकी बेस के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है। इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

Iran Attack On Kuwait
Iran Attack On Kuwait | Image: X

मिडिल ईस्ट में हालात फिर से बिगड़ते ही जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को लेकर खाड़ी देशों में हड़कंप मच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। यहअमेरिका सेना द्वारा ईरान के कई शहरों में किए गए भारी बमबारी का जवाब था। ईरान सेना ने हमले का वीडियो भी जारी किया है।

ईरानी सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, ये हमले अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे। हमलों के बाद बहरीन और कुवैत ने हवाई हमले के सायरन और वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया और निवासियों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया।तेहरान ने इसे वाशिंगटन द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन का जवाब बताया है।

कुवैत और बहरीन में कहां-कहां हुआ हमला

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने तेहरान में अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में मौजूद चार अमेरिकी बेस के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है। प्रेस टीवी के मुताबिक, IRGC ने गुरुवार को एक बयान में इस जवाबी कार्रवाई की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि कुवैत में आरिफजान और अली अल सलेम और बहरीन में जुफैर और शेख ईसा बेस को निशाना बनाया गया और इन जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए।

मिसाइल और ड्रोन से हमला

IRGC ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल करते हुए बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया। वीडियो में बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े मुख्यालय के पास आग की लपटें और घना धुआं उठता दिखाया गया है।

Advertisement

फिर क्यों शुरू हो गया जंग?

दोनों देशों के ताजा हमलों के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बार शुरुआत ईरान ने की थी। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला कर दिया था। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर रॉकेट हमले किए। अब ईरान ने बदला लेते हुए कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हमलों के बाद कहा कि उनका देश कार्रवाई से जवाब देता है।

IRGC ने अमेरिकी हमलों की निंदा की और इसे वादों का उल्लंघन बताया। साथ ही अमेरिकी सेना के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को दोहराया। अमेरिकी सैन्य हमलों से प्रभावित जगहों के बारे में बात करते हुए IRGC ने कहा, "धोखेबाज अमेरिका ने एक बार फिर अपने वादों का उल्लंघन करते हुए ईरान के दक्षिणी तटीय प्रांतों में कई जगहों पर हमले किए। ताकि हमारे सर्वोच्य शहीद नेता खामेनेई की विदाई समारोह को फीका किया जा सके। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान? अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड