अपडेटेड 7 March 2026 at 14:44 IST

Israel Iran War: 'पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेंगे लेकिन जो लोग सरेंडर की बात कर रहे वो कब्र में...', ईरान के राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक

US-Israel-Iran war: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ऐलान किया कि ईरान अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं करेगा। उन्होंने इस हमले के लिए माफी भी मांगी और कहा कि तेहरान का उद्देश्य पड़ोसी देशों के साथ दुश्मनी रखना नहीं है।

 Iran President Masoud Pezeshkian
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का बयान | Image: AP

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग में अब नया मोड़ आया है। ईरान ने ऐलान किया है कि वह अब अपने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने इन हमलों के माफी मांगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि इजरायल या अमेरिका के दबाव के आगे ईरान नहीं झुकेगा। बिना शर्त सरेंडर का जो लोग सपना देख रहे हैं, उन्हें वो अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए।

ईरान के राष्ट्रपति ने क्यों मांगी माफी?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के नाम एक टेलीविजन मैसेज में ईरान के पड़ोसी देशों पर हमले रोकने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं उन पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं, जिन पर ईरान ने हमला किए। उन्होंने साफ किया कि तेहरान का उद्देश्य पड़ोसी देशों के साथ दुश्मनी रखना नहीं है।

‘पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं करेंगे, जब तक…’

उन्होंने बताया कि ईरान की अंतरिम लीडरशिप काउंसिल ने पड़ोसी देशों पर हमले न करने की नीति को मंजूरी दी है जिससे क्षेत्रीय देशों के साथ संबंध सुरक्षित रहें और संघर्ष का असर भी सीमित हो। पेजेशकियान ने यह भी कहा कि हम पड़ोसी देशों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखते हैं। हमारे लड़ाई जारी रखने का मकसद सिर्फ इजरायल और अमेरिका के खिलाफ है। हम क्षेत्रीय देशों को टारगेट करने से बचेंगे।

उन्होंने यह भी साफ किया कि पेजेशकियान ने कहा कि ईरान पड़ोसी देशों को तब तक टारगेट नहीं करेगा, जब तक कि हमला वहां से शुरू न हो।

Advertisement

28 फरवरी को इस युद्ध की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडल अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान की ओर से भी पलटवार किया जाने लगा। ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए अपने पड़ोसी देशों पर बीते कुछ दिनों में कई हमले किए।

ट्रंप के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर भी दिया जवाब

साथ ही ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर यह भी कहा कि बिना शर्त सरेंडर की मांग एक सपना है जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने ईरान से उनके सामने सरेंडर करने को कहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, 4 दिन में दूसरी बार महसूस हुए जोरदार झटके, क्या ये परमाणु टेस्टिंग से जुड़ा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 14:44 IST