अपडेटेड 17 January 2024 at 13:10 IST

पूर्व राष्ट्रपति को मारने की कोशिश, सेना पर निशाना, शिया मुसलमानों की हत्या...ऐसे नहीं तमतमाया ईरान

ईरान ने पाकिस्तान के ऊपर एयरस्ट्राइक कर दिया है। हालांकि, ईरान ने ये हमला कई वजहों से किया जिनमें से एक कारण ईरानी सैनिकों पर हमला है।

Iran President Ebrahim Raisi
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी | Image: PTI

Iran Airstrike Pakistan: ईरान इन दिनों आक्रामक रूप में नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे और फिर सीरिया को निशाना बनाया। वहीं ताजा अपडेट में पाकिस्तान के ऊपर ईरान ने एयर स्ट्राइक कर दी है। पाकिस्तान की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस हमले में दो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए।

खबर में आगे पढ़ें:

  • क्यों तमतमाया हुआ है ईरान?
  • ईरान के हमले से बौखलाया पाक
  • ड्रोन और मिसाइल से पाक को ईरान की चोट

ईरान ने पाकिस्तान के ऊपर ड्रोन और मिसाइल के जरिए ये हमला किया है। ईरान ने इस हमले में जैश अल-अद्ल के दो ठिकानों को निशाना बनाया। एक मिसाइल बलूचिस्तान के एक गांव पर गिराया गया। दरअसल, जैश अल-अद्ल ईरान की सीमा पर ईरानी सैनिकों को निशाना बनाता रहता है। बीते महीने भी ईरान के रस्क शहर में एक हमला हुआ था, जिसमें कई ईरानी पुलिस अधिकारी मारे गए थे। जानकारी के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी जैश अल-अद्ल ने ली थी। ईरान के गृहमंत्री अहमद वाहिदी ने कहा था कि ये हमला जैश अल-अद्ल ने की और ये लोग पाकिस्तान की सीमा से होते हुए ईरान में घुसे थे।

ईरान में शिया मुसलमानों को बनाया था निशाना

जैश अल-अद्ल ने इससे पहले भी कई बार ईरान पर हमला किया, जिसमें ये लोग अक्सर ईरानी सुरक्षाबलों और शिया मुसलमानों को निशाना बनाते रहे हैं। शिया मुसलमानों और ईरानी सैनिकों के ऊपर गोलीबारी करना, उनकी किडनैपिंग करना और आत्मघाती हमले करना जैश अल-अद्ल का इतिहास रहा है। इन्हीं बर्बरताओं से बौखलाए ईरान ने बलूचिस्तान में जैश के दो ठिकानों को निशाना बनाकर एक चेतावनी दे दी है। काफी समय से पाकिस्तान और ईरान के बीच के धार्मिक लड़ाई चल रही है। ऐसा कई बार हुआ है जब दोनों देशों ने एक-दूसरे के ऊपर के आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। इसका एक कारण शिया आर सुन्नी मुसलमानों का विवाद भी माना जा रहा है।

Advertisement

ईरान कोई पहला ऐसा देश नहीं है, जिसने पाकिस्तान के ऊपर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। भारत भी लगातार आवाज उठाता रहा है कि पाकिस्तान आतंकियों को अपने शरण में रखता है। जैश ए मोहम्मद, अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे कई ऐसे आतंकी संगठन हैं जो पाकिस्तान के साए में फल फूल रहे हैं। इन संगठनों के लोग पाकिस्तान में बैठकर अन्य देशों को बर्बाद करने की साजिश रचते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'अंजाम बुरा होगा...', आतंकी ठिकाने पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' से बौखलाया पाकिस्तान, ईरान को दे दी चेतावनी

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 12:03 IST