अपडेटेड 16 March 2026 at 16:06 IST
Dancing Missile: युद्ध ईरान में पहली बार दागी Sejjil मिसाइल, जानिए कितना घातक है और क्यों कहते डांसिंग मिसाइल
Dancing Missile: पश्चिमी एशिया में युद्ध तेजी से हो रहा है। ईरान ने इजराइल को निशाना बनाने के लिए घातक सेज्जिल मिसाइल तैनात की है। आखिर यह क्यों खास है और कितना खतरनाक है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Dancing Missile: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध अब अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। तेहरान लगातार मिसाइलों और ड्रोन के जरिए न केवल इजरायल बल्कि खाड़ी देशों को भी निशाना बना रहा है।
सोमवार तड़के युद्ध के 17वें दिन दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ, जिसमें एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद वहां भीषण आग लग गई और मौके पर मौजूद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सक्रिय होना पड़ा।
इससे पहले रविवार यानी कि 15 मार्च को ईरान ने इजराइल के खिलाफ अपने बड़े सैन्य अभियान 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4'की 54वीं लहर शुरू की। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले का मुख्य उद्देश्य इजरायल के प्रशासनिक और निर्णय लेने वाले केंद्रों को कमजोर करना था, जो उसके हवाई अभियानों को संचालित करते हैं। इसके साथ ही सैन्य ठिकानों और रक्षा से जुड़े अहम बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया।
इस हमले में ईरान ने पहली बार अपनी अत्याधुनिक रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल 'सेज्जिल'का इस्तेमाल किया। यह मिसाइल अपनी ताकत और तकनीकी क्षमताओं के कारण लंबे समय से चर्चे में भी है।
Advertisement
सेज्जिल मिसाइल क्या है?
सेज्जिल मिसाइल को अशौरा और अशूरा के नाम से भी जाना जाता है। यह दो चरणों वाली ठोस ईंधन से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे पूरी तरह ईरान में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। कुछ रिपोर्ट में यह इसके विकास में चीन की तकनीकी मदद भी ली गई है।
इस मिसाइल को पुराने शहाब श्रृंखला के रॉकेटों की जगह लेने के लिए विकसित किया गया था, जो 1980 के दशक के अंत से ईरानी सेना में शामिल थे। सेज्जिल की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी मारक क्षमता है। इसकी रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर तक बताई जाती है, जिससे यह मध्य पूर्व के बड़े हिस्से को आसानी से निशाना बना सकती है।
सेज्जिल मिलाइल की खासियत क्या है?
सेज्जिल मिसाइल लगभग 18 मीटर लंबी और करीब 1.25 मीटर चौड़ी है। इसका कुल वजन करीब 23,600 किलोग्राम है। इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि यह ठोस ईंधन से चलती है। ठोस ईंधन वाली मिसाइलों को लॉन्च करने में बहुत कम समय लगता है, जबकि तरल ईंधन वाली मिसाइलों को पहले ईंधन भरने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी वजह से सेज्जिल को युद्ध की स्थिति में तेजी से तैनात किया जा सकता है।
Advertisement
डांसिंग मिसाइल क्यों कहा जाता है?
सेज्जिल को 'डांसिंग मिसाइल' भी कहा जाता है। इसकी वजह इसकी पैंतरेबाज वाली क्षमता है। यह मिसाइल अपनी उड़ान के दौरान कई बार दिशा बदल सकती है, जिससे इसे रोकना कठिन हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी वजह से यह इजरायल की प्रसिद्ध आयरन डोम रक्षा प्रणाली को भी चुनौती दे सकती है। इसके अलावा सेज्जिल-2 संस्करण में एंटी-रडार कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे दुश्मन के रडार के लिए पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। यही तकनीक इसे आधुनिक युद्ध में बेहद खतरनाक हथियार बनाती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 16:03 IST