जबरन पहना दिया हिजाब तो भड़क गई ईरानी छात्रा, यूनिवर्सिटी कैंपस में ही उतार दिए कपड़े, VIDEO वायरल
ईरान में हिजाब के विरोध का मुद्दा लगातार उठता रहा है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्रा ने हिजाब के विरोध में कपड़े उतार दिए और कैंपस में घमने लगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Iran Hijab Protest: ईरान में महिलाओं के अधिकारों और हिजाब पहनने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। जबरन हिजाब पहनने को लेकर ईरान में महिलाएं जमकर प्रदर्शन करती हैं। खामेनेई के कट्टर इस्लामिक शासन के बावजूद महिलाएं अपने हक और आजादी के लिए आवाज उठाती रहती हैं। राजधानी तेहरान में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने इस्लामिक ड्रेस कोड के खिलाफ ऐसा विरोध जताया कि सबके मुंह बंद हो गए। छात्रा ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ही अपने कपड़े उतारकर विरोध करने शुरु कर दिया।
ईरान में हिजाब के विरोध का मुद्दा लगातार उठता रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्रा ने जबरन हिजाब पहनाए जाने के विरोध में कैंपस में ही अपने कपड़े उतार दिए और कैंपस में घमने लगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। देश के सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड के खिलाफ कपड़े उताकर विरोध करने पर पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा के साथ मारपीट
छात्रा ने यह कदम यूनिवर्सिटी में हिजाब को लेकर सुरक्षा बलों के हमले के बाद उठाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रा को यूनिवर्सिटी कैंपस में लोगों के बीच अंडरगारमेंट्स में बैठे और घूमने हुए देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक 4 सुरक्षा गार्डों ने छात्रा के साथ मारपीट की और कार में खींचकर अज्ञात स्थान पर ले गए।
छात्रा के साथ हुई मारपीट
खबरों के मुताबिक छात्रा के सिर पर स्कार्फ नहीं था, जिसको लेकर यूनिवर्सिटी के गार्ड ने उसे परेशान किया। छात्रा के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने की खबरें भी सामने आई हैं। इससे परेशान होकर छात्रा ने अपने कपड़े उतार दिए और अंडरगारमेंट में विरोध जताना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया में पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग छात्रा की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।