अपडेटेड 23 March 2026 at 11:28 IST

'अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे Strait of hormuz', ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- कोई होशियारी नहीं

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उसकी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करता है, तो Strait of hormuz को अनिश्चितकाल तक बंद कर देगा। ईरानी संसद स्पीकर ने कहा कि इससे वैश्विक तेल कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहेंगी। अमेरिकी वित्तीय संस्थाएं भी निशाने पर होंगी।

Iran big warning Strait of Hormuz will be closed indefinitely if America attacks energy facilities
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी | Image: CENTCOM

ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर बमबारी करता है, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को अनिश्चित काल के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यह बयान ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के चौथे सप्ताह में आया है, जब तनाव चरम पर पहुंच गया है।

ईरानी सशस्त्र बलों के मुख्यालय ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स या ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करता है, तो होर्मुज को तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक ईरान की नष्ट हुई बिजली संयंत्रों का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता। साथ ही, सभी इजरायली ऊर्जा और संचार ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों वाले देशों की पावर प्लांट्स को भी टारगेट माना जाएगा।

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने चेतावनी दी कि अमेरिकी गलत कदम उठाने पर क्षेत्र भर में महत्वपूर्ण ढांचे, ऊर्जा सुविधाएं और तेल संयंत्रों को नष्ट कर दिया जाएगा। इससे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, "हमारे देश में पावर प्लांट्स और ढांचे पर हमला होते ही क्षेत्र के महत्वपूर्ण ढांचे, ऊर्जा और तेल सुविधाएं वैध लक्ष्य बन जाएंगी और उन्हें रूप से नष्ट कर दिया जाएगा।"

ईरान की खुली धमकी

इसके अलावा, कलीबाफ ने अमेरिकी वित्तीय संस्थाओं को भी चेतावनी दी कि जो संस्थाएं अमेरिकी सैन्य बजट को फंड करती हैं, वे भी टारगेट बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड ईरानियों के खून से सने हैं और उन्हें खरीदने वाले को हमले का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

ट्रंप ने दी थी धमकी

यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि होर्मुज को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के खोलना होगा, वरना अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को नष्ट कर देगा।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसकी सेनाएं होर्मुज के पास ईरानी नौसैनिक टारगेट को नष्ट कर रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को खतरा पैदा कर रहे हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान सभ्यता और दुनिया का दुश्मन साबित हो रहा है और इजराइल-अमेरिका मिलकर आयतुल्लाह शासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे।

Advertisement

ईरान की खाड़ी देशों को धमकी

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसके बिजली ग्रिड पर हमला करने की अपनी धमकी को अंजाम देते हैं, तो वह खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा।

ये भी पढ़ें: Iran: 'युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है...', होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से तगड़ा टैक्स वसूल रहा ईरान, उल्टा पड़ रहा ट्रंप का दांव?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 11:28 IST