Iran-US War: अमेरिका के हमले से बौखलाए ईरान ने किया जबरदस्त पलटवार, कतर, बहरीन, UAE समेत कई खाड़ी देशों में कर दी मिसाइलों की बारिश
पूरे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी सेना के ताजा हमलों के जवाब में ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार किया है। कतर, बहरीन, UAE समेत कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के ताजा हमलों के जवाब में ईरान ने कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर एक साथ हमला बोल दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कतर में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। UAE ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी ओर से कई ईरानी मिसाइलों को निष्क्रिय किया है। ईरान के हमलों के बाद खाड़ी देशों सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पूरे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का तीसरा दौर शुरू कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के इस कदम के बाद ईरान बौखला गया है। उसकी तरफ से भी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है। कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। संयुक्त अरब अमीरात ने भी ईरान के हमले की पुष्टि करते हुए अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
UAE के रक्षा मंत्रालय ने की ईरानी हमलों की पुष्टि
UAE के रक्षा मंत्रालय ने ईरानी हमलों की पुष्टि करते हुए अपने X पोस्ट में लिखा है, UAE की एयर डिफेंस सिस्टम अभी ईरान से आ रहे मिसाइल हमलों और ड्रोन का मुकाबला कर रही है। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के अलग-अलग इलाकों में सुनाई देने वाली आवाजे UAE की एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की कार्रवाई का नतीजा हैं।