Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 6.7 रिक्टर स्केल पर कांपी धरती
इंडोनेशिया में 6.7 रिक्टर स्केल की तिव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 6.7 रिक्टर स्केल की तिव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इंडोनेशिया के केपुलाउन तलौदव में 9 जनवरी को 02:18:47 IST पर 80 किमी की गहराई पर भूकंप से धरती कांप गई। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश में 4.75 और देशांतर में 126.38 पर पाया गया। हालांकि, अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
खबर में आगे पढ़ें:
- इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती
- इससे पहले 4 जनवरी को आया था भूकंप
- भूकंप की वजह से सुनामी का भी होता है खतरा
इंडोनेशिया में आज फिर से धरती कांपी है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की ओर से जानकारी साझा की गई है कि 2 बजे के करीब इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे पहले 4 जनवरी 2024 को भी इंडोनेशिया में धरती कांपी थी। इस दिन इंडोनेशिया के बलाई पुंगुट में भूकंप महसूस किए गए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऐसे में सुनामी के आने की संभावना बनी रहती है। इसका ताजा उदाहरण जापान में नए साल की शुरुआत पर आया भूकंप है।
1 जनवरी को जापान में आया भूकंप
एक तरफ जहां दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं जापान के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, जापान में नए साल के मौके पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके एक और दो नहीं बल्कि 60 के आसपास धरती कांपी, जिसकी वजह से सुनामी भी आ गई। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि जोरदार सुनामी आने वाली है, लेकिन बाद में स्थिति थोड़ी सी राहत भरी थी।