मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा एक्शन, UAE ने 35 लोगों की गिरफ्तारी का दिया आदेश, 19 भारतीय भी शामिल; क्या है वजह?
Indians arrested in UAE: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच UAE ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के आरोप कई लोगों की गिरफ्तारी कआ आदेश दिया। इसमें 19 भारतीयों समेत 35 लोगों शामिल हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Middle East: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने युद्ध को लेकर फर्जी और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों पर शिकंजा कसा है। इसके लिए 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। बड़ी बात ये है कि इसमें 19 भारतीय भी शामिल हैं।
UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्त निगरानी के दौरान ये कार्रवाई की गई है। ये लोग फर्जी कंटेंट फैला रहे थे, जिससे परेशानी हो रही थी और इससे अफरा तफरी का माहौल बन सकता था।
तीन गुप्र में बांटे गए आरोपी
आरोपियों को तीन ग्रुपों में बांटा गया है। पहले ग्रुप में पांच भारतीय शामिल हैं। उनके अलावा दो फिलीपींस, एक-एक पाकिस्तान, नेपाली और मिस्त्र के नागरिक भी शामिल हैं। इन लोगों पर ऐसे वीडियो क्लिप्स शेयर करने के आरोप हैं, जिसमें यूएई में मिसाइलों को रोकने या लोगों के इकट्ठा होने के थे। वीडियो में कमेंट्री और साउंड इफेक्ट्स जोड़कर इसे इस तरह से दिखाया गया जैसे हमला हो रहा है। इससे जनता में दहशत फैल सकती थी।
AI से फर्जी वीडियो बनाने का आरोप
दूसरे समूह में भी कुल सात लोग, जिनमें पांच भारतीय नागरिक, एक नेपाली और एक बांग्लादेशी शामिल हैं। इन लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से पूरी तरह काल्पनिक वीडियो तैयार किए या फिर दूसरे देशों में पुरानी घटनाओं के फुटेज का इस्तेमाल किया। इनमें विस्फोट, मिसाइल हमले जैसी दृश्य दिखाकर यूएई (UAE) का झंडा या कोई खास तारीख जोड़ दी जाती थी, जिससे यह दावा किया जा सके कि ये घटनाएं यूएई में ही हुई हैं।
Advertisement
ईरान के समर्थन में पोस्ट करना भी पड़ा भारी
वहीं, तीसरे ग्रुप में कुल छह लोग जिनमें पांच भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक हैं। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर एक दुश्मन देश और उसके नेतृत्व की खुलकर तारीफ की पोस्ट्स डालीं। उन्होंने उस देश की सैन्य कार्रवाइयों को बड़ी उपलब्धि बताकर प्रचार किया, उसके नेताओं और हमलों की प्रशंसा की, जो UAE के राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के खिलाफ था। इसके अलावा अन्य लोगों पर भी इसी तरह के आरोप है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच मिडिल ईस्ट में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। सोमवार (16 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन से जुड़ी एक घटना सामने आई। इससे एयरपोर्ट के पास स्थित फ्यूल टैंक में आग लग गई। इसके बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें रोक दी गई।