500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर सबसे बड़ा हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत, कई घायल; भारत सरकार ने तुरंत जारी किया बयान

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मास्को पर अब तक सबसे बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। रूस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है।

Ukrainian drone attack on Russia
ड्रोन से रूस पर सबसे बड़ा हमला | Image: Reuters

रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड पर पहुंच गया है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मास्को पर अब तक सबसे बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की चपेट में कई विदेशी नागरिक भी आ गए। रूस में भारतीय दूतावास ने बताया कि रविवार को मॉस्को में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करने के बाद बयान जारी किया है।

दूतावास ने X पर जारी एक बयान में कहा,"आज मॉस्को क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है और अस्पताल में घायल कर्मचारियों से मुलाकात की है।"

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान

"दूतावास इस जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और कर्मचारियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कंपनी प्रबंधन तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।" पीड़ितों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

500 से ज्यादा ड्रोन से रूस पर सबसे बड़ा हमला

रविवार की रात (स्थानीय समयानुसार) यूक्रेन ने मॉस्को पर हाल के महीनों में अपने सबसे बड़े ड्रोन हमलों में रूस को धुआं-धुआं कर दिया। यूक्रेन ने 500 से ज्यादा ड्रोन से एक साथ हमला बोल दिया, जिससे रूसी राजधानी और आस-पास के इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। एक के बाद एक धमाके होने लगे और मलबा गिरने लगा।

Advertisement

रूस के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 24 घंटों के अंदर पूरे देश में 1,000 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोनों को रोक दिया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने रात भर राजधानी की ओर बढ़ रहे कम से कम 81 ड्रोनों को मार गिराया। इन हमलों से कई इलाकों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

रूस-यूक्रेन सीमा पर भी एक नागरिक की मौत

रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन मॉस्को इलाके के थे। रूस के बेलगोरोद इलाके में भी एक और मौत की खबर मिली, जिसकी सीमा यूक्रेन से लगती है। जबकि यूक्रेनी अधिकारियों के दावा किया है कि उसके हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुतिन के देश पर आसमान से बरसी 'मौत', यूक्रेन ने 500 से ज्यादा ड्रोन से किया अबतक का सबसे बड़ा हमला; रूस में रातभर गूंजती रही 'चीख'

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड