अपडेटेड 29 April 2025 at 19:17 IST
बिटिया को लगी थी नई नौकरी, पूरा परिवार था खुश, अचानक मिली मनहूस खबर- कनाडा में वंशिका की मिली लाश फिर...
पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता दविंदर सैनी की बेटी वंशिका कनाडा में रहती थी, जो बीते तीन दिनों से लापता था। अब उसका शव कॉलेज के पास बीच के किनारे मिली।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता दविंदर सैनी की बेटी वंशिका कनाडा में मृत पाई गई। बीते तीन दिनों से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। 25 अप्रैल से लापता वंशिका ओटावा में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। वंशिका सैनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो साल के हेल्थ डिप्लोमा कोर्स के लिए करीब ढाई साल पहले कनाडा चली गई थी।
ओटावा स्थित भारतीय दूतावास ने कल देर रात वंशिका की मौत की जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "ओटावा में भारत की छात्रा वंशिका की मौत की सूचना पाकर हम बहुत दुखी हैं। मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं।"
25 अप्रैल को आखिरी बार परिवार से हुई थी बात
मृत लड़की के पिता और आप नेता दविंदर सैनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से आखिरी बार 25 अप्रैल को बात की थी, जिस दिन वह लापता हुई थी। उन्होंने केंद्र सरकार से बेटी के शव को जल्द से जल्द घर वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी वंशिका 2023 में ओटावा गई थी। वह जीवन में बड़ी जीत हासिल करना चाहती थी। आखिरी बार मैंने उससे 25 अप्रैल को बात की थी, जब वह काम पर जा रही थी। 26 अप्रैल की सुबह मुझे एक संदेश मिला कि वह लापता हो गई है। वह 26 अप्रैल को होने वाली अपनी आईईएलटीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मैं चाहता हूं कि भारत सरकार कनाडाई अधिकारियों से बात करे और उसके शव को वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी लाए।"
उन्होंने मामले में उचित जांच की भी मांग की है। ओटावा इंडो-कैनेडियन एसोसिएशन (OICA) की ओर से जारी एक फेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि वंशिका 25 अप्रैल को रात करीब 9 बजे किराए का कमरा तलाशने के लिए अपने घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पोस्ट में कहा गया है, "उसका फोन बंद है और वह आज एक महत्वपूर्ण परीक्षा भी नहीं दे पाई, जो उसके लिए बहुत ही असामान्य बात है। वंशिका आमतौर पर हर सुबह अपने परिवार और दोस्तों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहती है, लेकिन कल रात से किसी ने भी उससे संपर्क नहीं किया है। उसके सभी दोस्तों को भी उसके वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं है।"
Advertisement
OICA ने ओटावा पुलिस से किया आग्रह
OICA ने ओटावा पुलिस से वंशिका को खोजने के प्रयासों को बढ़ाने का आग्रह किया था। ओटावा पुलिस से OICA ने कहा, "हम बहुत चिंतित हैं, सबसे बुरे की आशंका है। ओटावा में हिंदू समुदाय व्यथित है और हर बीतते घंटे के साथ चिंता बढ़ती जा रही है। परेशान करने वाली परिस्थितियों को देखते हुए, हम सम्मानपूर्वक इस मामले में आपके व्यक्तिगत ध्यान और हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं। हम विनम्रतापूर्वक ओटावा पुलिस सेवा से इस मामले को आगे बढ़ाने, उचित संसाधन आवंटित करने और वंशिका के लापता होने की जांच को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं। एक त्वरित और गहन प्रतिक्रिया उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण अंतर ला सकती है।"
इसे भी पढ़ें: Pahalgam: कुछ बड़ा होने वाला है? PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग; राजनाथ सिंह-डोभाल समेत तीनों सेना प्रमुख मौजूद
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 29 April 2025 at 19:17 IST