Updated April 22nd, 2024 at 09:21 IST

श्रीलंका में राम नाम का गुणगान, रामायण से जुड़े स्थलों के विकास में मदद करेगा भारत

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका में श्री राम नाम | Image:x/@santjha
Advertisement

Srilanka Ram Naam: श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी की। झा ने एक्स के माध्यम से ये जानकारी दी। बताया कि पीटूपी कनेक्ट और आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर ये अहम फैसला लिया गया है।

इस दौरान, उन तौर-तरीकों पर चर्चा की गई जिनके जरिये भारत इस द्वीप राष्ट्र में रामायण से जुड़े स्थानों के विकास में सहयोग कर सकता है।

Advertisement

झा ने यहां ‘इंडिया हाउस’ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उच्चायुक्त संतोष झा ने ‘इंडिया हाउस’ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की। उन तौर-तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे भारत श्रीलंका में रामायण से संबंधित स्थानों के विकास, लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है।’’

ये भी पढ़ें- '4 जून 400 पार', चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 09:21 IST

Whatsapp logo