Iran Israel War: इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले में कमांडर सुलेमानी ढेर, टॉप अधिकारी अली लारिजानी पर भी अटैक- IDF का बड़ा दावा

इजराइल ने ईरान पर रात भर हवाई हमले किए, जिसमें ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी और बसिज कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी को निशाना बनाया गया। इन हमलों में घोलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है।

IDF target top Iranian official Ali Larijani and Basij chief Soleimani
इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले में कमांडर सुलेमानी ढेर | Image: AP/IDF

Iran Israel War: इजराइल ने ईरान पर रात भर हवाई हमले किए हैं। इजराइल ने ईरान के अंदर दो बड़े नामों को टारगेट बनाया था। इजराइली अधिकारियों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और बसिज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सुलेमानी इन हमलों के प्रमुख निशाने थे।

IDF ने दावा किया है कि इस हमलों में घोलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लारीजानी की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं। इजराइली मीडिया के अनुसार ये हमले ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य क्षेत्रों में किए गए, जिनका उद्देश्य ईरानी शासन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और उच्च-स्तरीय अधिकारियों को कमजोर करना था।

पहला निशाना: अली लारिजानी  

अली लारिजानी ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव हैं। वे ईरान के बहुत बड़े और प्रभावशाली अधिकारी हैं। इजराइली अधिकारियों के अनुसार, एक हवाई हमले में उन्हें टारगेट किया गया। अभी तक यह साफ नहीं है कि इस हमले में वे मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इजराइल का कहना है कि यह हमला सफल रहा, लेकिन लारिजानी की हालत के बारे में पक्की जानकारी नहीं आई है।

दूसरा निशाना: घोलामरेजा सुलेमानी  

सुलेमानी पिछले 6 सालों से बासिज यूनिट (Basij unit) के कमांडर थे। बासिज ईरान की एक बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स है, जो IRGC (इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर) के अधीन काम करती है। सुलेमानी के नेतृत्व में, बासिज यूनिट ने ईरान में प्रमुख दमनकारी अभियानों का नेतृत्व किया, जिसमें भीषण हिंसा, गिरफ्तारियां और नागरिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग शामिल था।

Advertisement

इसके अलावा, हाल के दिनों में एक और हमला हुआ जिसमें फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता अक्रम अल-अजौरी और उनके कुछ साथियों को टारगेट किया गया। ये लोग तेहरान में एक सुरक्षित घर में छिपे हुए थे। इजराइल के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने कहा कि रात भर में बड़े एलिमिनेशन की कामयाबी मिली है। इससे गाजा और वेस्ट बैंक से जुड़े आतंकवादी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: युद्ध के बीच अमेरिका-ईरान में हुआ पहला सीधा संपर्क, ट्रंप के दूत और ईरानी विदेश मंत्री के बीच टेक्स्ट मैसेज में बातचीत, अमेरिकी मीडिया का दावा

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड