अपडेटेड 26 March 2026 at 14:27 IST

Iran Israel War: इजरायल ने लेबनान पर किए जोरदार हमले, 200 आतंकी सेंटर तबाह, IDF ने खतरनाक VIDEO जारी कर किया बड़ा दावा

IDF ने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार गोदाम को उड़ाने का वीडियो जारी किया है। IDF की गोलानी ब्रिगेड ने इस महीने शुरू हुए जमीनी अभियान में अब तक 200 से ज्यादा हिजबुल्लाह की सैन्य सुविधाओं को नष्ट कर दिया है।

IDF Golani Brigade destroyed approximately 200 terrorist hideouts in South Lebanon
इजरायल ने लेबनान पर किए जोरदार हमले | Image: Video Grab

IDF Attack In South Lebanon : इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की गोलानी ब्रिगेड के सैनिकों ने दक्षिण लेबनान में एक बड़ा ऑपरेशन किया है। IDF ने गुरुवार को दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के एक कमांड सेंटर और हथियार डिपो को ध्वस्त करने का वीडियो जारी किया है।

IDF का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा क्षेत्र को बढ़ाने के लिए की गई है। IDF के अनुसार ब्रिगेड ने दक्षिण लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने के बाद अब तक 200 से ज्यादा हिजबुल्लाह (Hezbollah ) की सैन्य सुविधाओं को नष्ट कर दिया है। इन ऑपरेशंस में कई हथियार बरामद किए गए और हिजबुल्लाह के कई सदस्य मारे गए।

यह कार्रवाई गोलानी ब्रिगेड की हालिया ऑपरेशंस के दौरान हुई। 36वीं डिवीजन की कमान के तहत गोलानी ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की सेनाएं दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार करने के लिए जमीनी अभियान जारी रखे हुए हैं। इस अभियान के दौरान उन्होंने हिजबुल्लाह के लगभग 200 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

IDF ने जारी किया वीडियो

IDF की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियारों के गोदाम को पूरी तरह से उड़ा दिया। धमाकों के बाद धुआं उठता हुआ और मलबा बिखरा हुआ नजर आ रहा है। ये जगह दक्षिण लेबनान में स्थित थीं, जहां हिजबुल्लाह अपने हमलों की योजना बनाता था और हथियार रखता था।

Advertisement

इस हवाई हमले में हिजबुल्लाह के आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गए। IDF ने हथियारों और गोला-बारूद के भंडारों का पता लगाया और कई आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान का मकसद इजरायल की सीमा पर सुरक्षा मजबूत करना और आतंकवादी गतिविधियों को रोकना बताया गया है।

गोलानी ब्रिगेड की कार्रवाई

हिजबुल्लाह लेबनान में एक सशस्त्र समूह है, जो इजरायल के खिलाफ हमले करता रहा है। इजरायली सेना दक्षिण लेबनान में लगातार ऐसे ठिकानों को ढूंढकर नष्ट कर रही है ताकि भविष्य में कोई खतरा न रहे। यह वीडियो IDF ने सार्वजनिक किया है, ताकि लोगों को पता चले कि उनके सैनिक किस तरह से हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमता को कमजोर कर रहे हैं।

Advertisement

दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने इजरायल के लिए खतरा बने हुए थे। गोलानी ब्रिगेड के जवान इन इलाकों में घुसकर सावधानी से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों ऐसे स्थानों को उड़ा दिया जहां से हथियार रखे जाते थे या हमले की योजना बनाई जाती थी। IDF के अनुसार, यह कार्रवाई अभी भी जारी है और सैनिक लगातार लक्षित ऑपरेशन चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 28 मार्च को PM Modi करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें शुरुआती क्षमता और भविष्य की योजना

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 14:27 IST