अपडेटेड 10 February 2023 at 18:58 IST

‘आत्मनिर्भर कांगो’ के लिए नए कदम उठाएगा Harish Jagtani Group, अफ्रीकी देश में बदलेगी लोगों की जिंदगी

हरीश जगतानी ग्रुप ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में  नई हिल्टन होटल खोलने के लिए एक समझौता किया है।

image: republic
image: republic | Image: self

Harish Jagtani Group: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में (Democratic Republic of Congo) हरीश जगतानी ग्रुप (HJ Group) अपने प्रयासों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरीश जगतानी ग्रुप ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में  नई हिल्टन होटल खोलने के लिए एक समझौता किया है।

मल्टी डोमेन ग्रुप (Harish Jagtani Group) अपने प्रयासों से अफ्रीकी राष्ट्र को आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदलने के अपने मिशन को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। हरीश जगतानी ग्रुप कांगो में कपड़े का कारोबार भी शुरू करेगा। इसके जरिए 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। 

इस दिशा में हरीश जगतानी ग्रुप ने अफ्रीकी देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए DRC सरकार और युवा मामलों के मंत्रालय के साथ चर्चा शुरू की है। जिसका उद्देश्य कांगो (DRC) की मूल आबादी की क्षमताओं और कौशल का विकास करना है। इसके लिए एक्सपर्ट और तकनीकी की मदद ली जाएगी। 

हरीश जगतानी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि “बिजनेस डोमेन में ग्रुप ने पहले ही अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। नए व्यवसाय से इसकी मजबूती और बढ़ेगी साथ ही व्यापार का भी विस्तार होगा।  

Advertisement

उन्होंने कहा कि “हम मौजूदा समय में कई डोमेन में हैं और कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं। मौजूदा व्यवसायों के बाद, व्यापार पोर्टफोलियो के अलावा एचजे ग्रुप अब कांगो के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए अपनी ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसमें ऑटोमोबाइल, ट्रांसपोर्ट, सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।"  

आत्मनिर्भर कांगो को मिलेगा बढ़ावा

नए उद्यमों के अलावा, एचजे ग्रुप उन परियोजनाओं को भी लाइन अप करने की संभावना रखता है जिनका उद्देश्य अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा, डीआरसी की पूरी आबादी को सुविधाएं प्रदान करना होगा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य को अधिक आत्मनिर्भर बनाना हरीश जगतानी ग्रुप के लक्ष्यों में शामिल है। 

कांगो के लोगों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सुविधा

एच जे ग्रुप पूरे मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराती है। इसके अलावा एचजे ग्रुप ने मर्सिडीज-बेंज, हिल्टन होटल और कई अन्य ग्लोबल ब्रांडों को पार्टनर के रुप में साझीदार बनाया है। जिससे कि कांगो के लोगों के विकास को आगे बढ़ाया जा सके। इसके अलावा  एच जे ग्रुप कांगो के लोगों के लिए मुफ्त बुनियादी और जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराता है। 

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 10 February 2023 at 18:58 IST