अपडेटेड 23 November 2025 at 08:14 IST

कैथोलिक स्‍कूल पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 303 बच्‍चे-12 शिक्षक किडनैप; नाइजीरिया में मचा हड़कंप

नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के सेंट मैरी स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी शनिवार को क्रिश्चियन एसोसिएशन आफ नाइजीरिया ने दी।

gunmen attack nigeria catholic school More than 300 children 12 teachers kidnaped
कैथोलिक स्‍कूल पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 303 बच्‍चे-12 शिक्षक किडनैप; नाइजीरिया में मचा हड़कंप | Image: Demo Pic- Pixabay

नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के सेंट मैरी स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी शनिवार को क्रिश्चियन एसोसिएशन आफ नाइजीरिया ने दी। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। चार दिन पहले केब्बी प्रांत के मागा शहर में इसी तरह 25 स्कूली बच्चों को अगवा कर लिया गया था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नूह रिबादू अमेरिका के दौरे पर हैं।

Advertisement

क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (CAN) के अनुसार, हमलावरों ने अगवारा स्थानीय प्रशासन के पापिरी समुदाय स्थित सेंट मैरी स्कूल में घुसकर 303 छात्र-छात्राओं और 12 शिक्षकों को अगवा कर लिया।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 November 2025 at 08:14 IST