France Protest: फ्रांस में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, बोले-महान देश पर इस्लाम कब्जा...
फ्रांस में छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। जानें ट्रंप ने क्या कहा है....
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

फ्रांस ने इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है। स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। धीरे-धीरे ये प्रदर्शन पेरिस से लेकर दूसरों शहरों में बढ़ता जा रहा है। कई जगह प्रदर्शकारियों को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। उग्र प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अब फ्रांस के ताजा हालात और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कही है।
फ्रांस के कई शहरों में मंगलवार को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मार्च निकाला और प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों स्कूलों को ब्लॉक कर दिया। मार्से, नान्तेस और ल्योन में सुबह के समय शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हुए। देश में सितंबर से से चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को बड़ा हो गया और 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे। मंगलवार को इस लहर का सबसे बड़ा दिन था।
फ्रांस में छात्रों का प्रदर्शन हुआ हिंसक
युवाओं ने स्मोक फ्लेयर्स और प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिन पर लिखा था "हमारी स्कूल की किताबों के नीचे, गुस्सा है" और "नेता कहां हैं? क्या उन्हें पता भी है कि हम मौजूद हैं?" छात्रों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की भीड़भाड़, खराब बुनियादी ढांचे और संसाधनों की कमी को लेकर दो हफ्ते प्रदर्शन शुरू किए थे। धीरे-धीरे ये यह आंदोलन अब शहरी हिंसा में बदल गया है।
महान देश पर इस्लाम के कब्जे करने की कोशिश-ट्रंप
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर फ्रांस के हालात को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने इस प्रदर्शन के लिए बड़े पैमाने पर 'माइग्रेशन' और 'इस्लाम' को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'फ्रांस में हो रहा प्रदर्शन स्कूलों का मुद्दा नहीं है। यह बेलगाम बड़े पैमान पर हो रहे प्रवासन और इस्लाम के फ्रांस पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा मामला है।'
Advertisement
पुलिस और छात्रों के बीच झड़प
हालात को देखते हुए फ्रांस सरकार ने अब दंगा पुलिस की तैनाती की है। सोमवार को उत्तरी फ्रांस में हाई-स्कूल के प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच झड़प के दौरान एक किशोर का हाथ कट कर अलग हो गया। स्थानीय अखबार 'ला वॉइक्स डू नॉर्ड' ने बताया कि पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ग्रेनेड को उठाने के दौरान वो फट गया, जिससे 15 साल के छात्र का हाथ और उसकी कलाई का निचला हिस्सा कट गया।
PM ने मंत्रियों से मांगा जवाब
प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अपने मंत्रियों को छात्रों की मुख्य मांगों को हल करने का आदेश दिया है। इन मांगों में अनुपस्थित शिक्षकों की जगह दूसरे शिक्षकों की व्यवस्था करना, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले स्कूल के समय की समीक्षा करना और लंच ब्रेक को लंबा करने की जरूरत पर विचार करना शामिल है। लेकोर्नु ने कहा कि सरकार स्कूल की पुरानी इमारतों की मरम्मत पर भी ध्यान देगी। उन्होंने मंत्रियों से अक्टूबर के आखिर तक अपने शुरुआती प्रस्ताव भेजने को कहा।