अपडेटेड 11 July 2024 at 21:32 IST
France: रुएन में मध्यकालीन गिरजाघर के गुंबद में आग लगी, सामने आई VIDEO
Cathedral Fire: क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि गिरजाघर को खाली करा लिया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read
France News: फ्रांस के रुएन शहर में एक मध्यकालीन गिरजाघर के गुंबद के ऊपरी हिस्से में बृहस्पतिवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘बीएफएम’ टेलीविजन से बात करते हुए गुंबद से निकलने वाले धुएं के बारे में बताया। उन्होंने पेरिस के नोट्रे डेम गिरजाघर में 2019 में लगी भयानक आग का भी जिक्र किया जिसमें उसका गुंबद गिर गया था और उसकी छत ढह गई थी।
मेयर निकोलस मायेर-रोसीग्नोल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रुएन के गिरजाघर के गुंबद के ऊपरी हिस्से में आग लगी हुई है। अभी यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। आग पर काबू के लिए सभी संसाधनों को तैनात किया गया है।’’ क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि गिरजाघर को खाली करा लिया गया है।
इससे पांच साल पहले, पेरिस के मध्यकालीन नोट्रे डैम गिरजाघर के गुंबद पर भीषण आग लगी थी और गिरजाघर की छत क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
Advertisement
पेरिस का यह प्रमुख गिरजाघर व्यापक पुनर्निर्माण प्रयासों के बाद दिसंबर में फिर से खुलने वाला है।
Advertisement
यह भी पढ़ें: Pakistan: 276 यात्रियों को लेकर जा रहे सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में लगी आग, पेशावर में कराई गई लैंडिंग
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 21:32 IST