Earthquake: इस देश में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की कई तीव्रता, जानें आएगी सुनामी?

उत्तरी चिली में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई।

Earthquake News
उत्तरी चिली में महसूस हुए भूकंप के झटके | Image: PTI

उत्तरी चिली में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार भूकंप 178 किलोमीटर (110.6 मील) की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

उत्तरी चिली में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। GFZ ने बताया कि भूकंप का झटका 178 किलोमीटर (110.6 मील) की गहराई पर आया था। हालांकि किसी भी तरह की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है और सुनामी की भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

उत्तरी चिली में भूकंप के झटके

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, चिली में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र सैन पेड्रो डी अटाकामा से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जो चिली की बोलीविया सीमा के पास उत्तरी रेगिस्तान के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। भूकंप की आशंका वाले दक्षिण अमेरिकी देश में सुनामी की कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई।

 सुनामी की चेतावनी नहीं

यूएसजीएस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:21 बजे आए भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी। चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने भूकंप को मध्यम तीव्रता का माना, और कहा कि वह किसी भी संभावित नुकसान का मूल्यांकन जारी रखेगी। किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। सुनामी की भी कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

Advertisement

बता दें कि चिली को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। चिली से अलास्का तक फैला हुआ क्षेत्र जहां प्रशांत महासागर की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं और भूकंप और सुनामी पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से हड़कंप, कई लोग घायल

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड