BREAKING: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा चीन, 2 घंटे में 8 बार डोली धरती, जानें कितनी दर्ज हुई तीव्रता

चीन में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र गाओशियान काउंटी में था।

Earthquake In China
Earthquake In China | Image: X

चीन में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन की घटना के बीच बुधवार को यहां भूकंप के भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के एक बाद कई झटके महसूस होने से लोग खौफ में आ गए हैं। डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

चीन के सिचुआन इलाके में भूस्खलन के कुछ ही समय बाद 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के गाओक्सियन काउंटी में बुधवार सुबह 6:12 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद चीन भूकंप प्रशासन ने लेवल III का इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया।

भूकंप के झटकों से कांपा चीन

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र 28.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी।

यहां था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र गाओशियान काउंटी में था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को यहां दो घंटे में ही आठ झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद लोग सहम गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे से 6 बजे के बीच गाओक्सियन में कुल आठ भूकंप आए, जिनमें सबसे तेज भूकंप की तीव्रता 5.0 थी।

Advertisement

दो लोगों के घायल होने की खबर

भूकंप के झटकों से दो लोगों के घायल होने की खबर है। एक व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि दूसरे को गाओक्सियन काउंटी के अस्पताल भेजा गया। कई इंटरनेट यूजर्स ने बताया कि सिचुआन की राजधानी चेंगदू में भी भूकंप के झटके जोरदार महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें:  US ने ईरान पर फिर किया एयरस्ट्राइक, होर्मुज में जहाजों पर अटैक का जवाब

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड