अपडेटेड 26 October 2025 at 09:19 IST
Earthquake: वानुआतु में धरती कांपी, 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कोरल सागर की गहराई में था केंद्र, बड़ी लहरें उठी
कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Earthquake News: वानुआतु देश में 6 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप आया है, भूकंप की गहराई 10 KM थी और इसका केंद्र पोर्ट विला में वानुअतु से करीब 632 KM उत्तर- उत्तर पश्चिम की तरफ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरल सागर में रविवार तड़के ये 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किमी थी और इसका केंद्र पोर्ट विला, वानुअतु से लगभग 632 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
2024 में आया था विनाशकारी भूकंप
2024 में भी वानुआतु के पोर्ट विला में 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई इमारतें नष्ट हो गई थीं। उस वक्त WHO और यूनिसेफ ने स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर रेडियो, पोस्टर और सामुदायिक अभियानों के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाई थी, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।
सागर के उथले भूकंप होते हैं ज्यादा खतरनाक
उथले भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से भूकंपीय तरंगों की सतह तक यात्रा करने की दूरी कम होती है, जिसके परिणामस्वरूप जमीन ज्यादा हिलती है और संरचनाओं को नुकसान होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती ही।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 26 October 2025 at 09:13 IST