Earthquake: इस देश में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 6.9 की तीव्रता से डोली धरती; 20 लोगों की मौत

फिलीपींस में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इसमें अबतक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

Earthquake
Earthquake | Image: X

Philippines Earthquake: फिलीपींस की धरती भूकंप के तेज झटकों से दहल उठी है। मंगलवार-बुधवार की रात आए शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं।

विनाशकारी भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई हैं। अब तक की सामने आई जानकारी में पता चला है कि भूकंप फिलीपींस के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई।

भूकंप का केंद्र कहां?

देश के प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र सेबू के बोगो शहर के पास विसायन सागर में लगभग 5 से 10 किलोमीटर की उथली गहराई में मिला। भूकंप से फिलीपींस के सेबू, बोहोल, समर, बिलिरान और नेग्रोस शहरों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

मलबा बन गईं इमारतें

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (PHIVOLCS) ने चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें पूरी तरह से ढह गईं। इससे कई लोग मलबे में दब गए। स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद आए इस भूकंप की वजह से कई इलाकों में लोग डरे-सहमे हुए हैं।

Advertisement

राहत और बचाव कार्य में में जुटा आपदा प्रबंधन 

फिलीपींस के आपदा प्रबंधन अधिकारी तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव टीमें लगातार लगी हुई हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। क्योंकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: दुबई में शेखों के लिए "पार्टनर" की व्यवस्था करता था चैतन्यानंद सरस्वती? फोन से मिलीं अश्लील चैट्स में बड़ा खुलासा

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड