अपडेटेड 24 March 2026 at 09:37 IST

Colombia Plane Crash: कोलंबिया विमान हादसे में मृतकों का आंकड़ा आया सामने, अब तक 34 ने तोड़ा तम, 21 लापता; 125 लोग थे सवार

कोलंबियाई वायु सेना का एक विमान, जिसमें 125 लोग सवार थे, देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई।

Colombia plane crash
Colombia plane crash | Image: X

कोलंबिया में हुए विमान हादसे में मृतकों का आंकड़ा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है। 70 लोग घायल हैं और 21 अब भी लापता है। हरक्यूलिस C-130 सैन्‍य विमान में 125 लोग सवार थे। हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ देर बात हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोलंबियाई वायु सेना का एक विमान, जिसमें 125 लोग सवार थे, देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई।

कोलंबिया विमान हादसे में अब तक 34 की मौत

पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने स्थानीय समाचार आउटलेट 'नोटिसियास काराकोल' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस हादसे में 34 लोगों की मौत हुई है, 70 लोग घायल हुए हैं और 21 लोग लापता हैं।

क्रैश होने के बाद विमान में लगी भीषण आग

कोलंबियाई वायु सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान सोमवार को दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के पुटुमायो विभाग में उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 125 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर सैनिक शामिल थे। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विमान पुटुमायो के एक अन्य शहर में सैनिकों को ले जा रहा था। विमान उड़ान भरने के  कुछ समय बाद ही अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

Advertisement

कोलंबिया वायु सेना का था विमान

क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई और चारों तरफ काले धुएं का गुब्बार दिखने लगा, जिसने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया। घटना के तुरंत बाद सैन्य और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

कैसे हुआ हादसा?

फायर फाइटर एडुआर्डो सैन जुआन कैलेजास ने बताया कि अंदेशा लगाया जा रहा है कि जव विमान उड़ान भर रहा था तो  रनवे के आखिर के पास उसे किसी चीज से टक्कर लगी, शायज इसके बाद विमान उड़ नहीं सका और क्रैश हो गया। हालांकि,हादसा कैसे हुआ, इस पर वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है। तकनीकि खराबी भी वजह हो सकती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दबाया पॉज बटन, नेतन्याहू बोले- ईरान-लेबनान पर नहीं रुकेंगे हमले
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 09:01 IST